अध्यात्म

आज 13 जुलाई 2026 को चौदस है क्या, जानें आज या कल जुलाई में अमावस्या कब पड़ेगी

Aaj Chaudas (Chaturdashi) Hai Kya 13 july 2026: आज 13 जुलाई 2026 की तिथि क्या है। क्या आज चौदस है। जानें आज या कल - जुलाई में आषाढ़ अमावस्या कब है 2026 की।

Image

आज चौदस है या अमावस - 13 जुलाई 2026 को

Aaj Chaudas (Chaturdashi) Hai Kya 13 july 2026: आषाढ़ महीने के अंतिम दिनों में आने वाली चतुर्दशी और अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। लेकिन तिथियों के तारीखों के मध्य में आने की वजह से दुविधा है कि आज चौदस है या नहीं। आज या कल में से अमावस कब है। यहां जानें कि आज 13 जुलाई 2026 को चौदस है या नहीं।

आज 13 जुलाई 2026 को चौदस है क्या

13 जुलाई 2026, सोमवार के दिन आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार यह तिथि शाम 6:49 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। सूर्योदय आज इसी तिथि में हुआ है। इस नाते 13 जुलाई को आषाढ़ी कृष्ण पक्ष की चौदस मानी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हरियाली अमावस्या कब है 2026 में

जुलाई 2026 में आषाढ़ी अमावस कब लगेगी

आज 13 जुलाई 2026 को शाम 6:49 बजे के बाद अमावस्या लग जाएगी। इसलिए यदि कोई व्यक्ति चतुर्दशी से जुड़े धार्मिक कार्य करना चाहता है तो उसे शाम तक का समय मिलेगा। वहीं शाम के बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी।

हालांकि उदयातिथि के अनुसार अमावस्या का व्रत, स्नान, दान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान 14 जुलाई 2026, मंगलवार को किए जाएंगे। बता दें कि जुलाइ्र 2026 की अमावस्या पंचांग के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या होगी जिसे तर्पण, दान-पुण्य और तीर्थ स्नान के लिए विशेष ताना जाता है।

कई लोग इस दिन पीपल की पूजा करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: साल 2026 में राखी का त्योहार कब है

जुलाई 2026 में पूर्णिमा की डेट क्या है

जुलाई 2026 में आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को पड़ेगी। इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी मनाई जाएगी, जिसे गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है।

आषाढ़ पूर्णिमा के अगले ही दिन, यानी 30 जुलाई 2026 से सावन (श्रावण) मास का आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना शुरू होगा, जिसका इंतजार भक्त पूरे वर्ष करते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article