वेब सीरीज

Lock UPP 2: वरुण यादव ने पामेला के मुंह पर फेंके कागज, गेम के चक्कर में आई दरार, बोलीं- तू मर्द नहीं...

Lock UPP 2 Varun Yadav And Pamala Serena Fights: 'लॉकअप 2' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण यादव और पामेला सेरेना एक-दूजे से झगड़ते नजर आए। गेम के चक्कर में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई।

Image

वरुण यादव और पामेला सेरेना में हुआ झगड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Varun Yadav And Pamala Serena Fights: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम और दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देने के लिए हर पैंतरा अपना रहे हैं। 'लॉकअप 2' में बीते दिन दिखाया गया कि रितेश देशमुख ने सेलमेट ही बदल दिये। इतना ही नहीं, जोड़ियों में से जहां किसी एक को कंट्रोलर तो वहीं दूसरे को डिपेंडेंट बना दिया। लेकिन 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) की ये गेम अब कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी तोड़ने पर तुली हुई है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि पामेला सेरेना और वरुण यादव एक-दूजे से झगड़ते नजर आएंगे। झगड़े में पामेला ने वरुण को ये तक कह दिया कि तू मर्द नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: एकता कपूर के शो से बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट्स, मिडवीक एविक्शन के चक्कर में कटा पत्ता

फराह खान ने दिया दिलचस्प टास्क

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि फराह खान कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देती हैं। वह कहती हैं कि आप सभी कंट्रोलर को अपने डिपेंडेंट्स के सीक्रेट खराब होने से बचाने हैं। आपको बगैर कैमरा में आए अपना टास्क पूरा करना होगा।" फराह खान की बातें सुनकर सभी कंट्रोलर अपना-अपना टास्क पूरा करने में लग जाते हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि पामेला सेरेना, वरुण यादव से कहती हैं कि आकांक्षा का एक ही सीक्रेट बचा है और उनका ऊपर है। वो वरुण यादव का पीछा करती हैं, जिसपर वरुण कहते हैं, "ओए हट जा, मैं कोई मेकअप का सामान थोड़ी ना हूं जो मेरे पीछे आ रही है।" वहीं माधुरी ग्रोवर, श्रेया कालरा से कहती हैं कि दे दे श्रेया, मुझे योगेश को बचाने दे। लेकिन श्रेया कालरा जवाब देती हैं कि माधुरी जी आप गेम के बीच मत आइए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मुझे छुआ और आगे बढ़ता गया', 13 साल की उम्र में Ram Kapoor संग हुई थी गंदी हरकत

Lock UPP 2: पामेला सेरेना और वरुण यादव में हुआ झगड़ा

Lock UPP 2: पामेला सेरेना और वरुण यादव में हुआ झगड़ा

वरुण यादव पर भड़कीं पामेला सेरेना

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में दिखाया गया कि वरुण यादव ने पामेला सेरेना के मुंह पर कागज फेंक दिये और बोले, 'दफा हो जा।' पामेला ने बताया कि ये कागज सीधा उनके मुंह पर लगे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के सामने वरुण यादव पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "गाइज इसपर भरोसा मत करना। ये मेरे ऊपर फाइल्स फेंके जा रहा है। मेरी आंख पर लगा, मेरे चेहरे पर लगा। तू मर्द नहीं है। तू गिरा हुआ इंसान है।" वहीं वरुण यादव ने जवाब दिया कि ये गेम है, गेम तो खेलूंगा मैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' का ये टास्क गेम को क्या रुख देता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article