Navratri 2023 Havan Muhurat (नवरात्रि अष्टमी - नवमी हवन मुहूर्त 2023): हिंदू धर्म में हवन अथवा यज्ञ का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हवन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। नवरात्रि में भी दुर्गा पूजा के बाद हवन करने का विधान है। कई लोग नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन करते हैं। मान्यता है कि हवन करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में इस दिन कन्या पूजन से पहले हवन पूजा जरूर करनी चाहिए। जानिए इस साल नवमी पर हवन पूजा का कौन सा मुहूर्त रहेगा सबसे शुभ।
नवमी हवन मुहूर्त 2023 (Navratri Navami Havan Muhurat 2023)
महा नवमी - 23 अक्टूबर 2023, सोमवार
नवमी तिथि प्रारम्भ - 22 अक्टूबर 2023 को 07:58 PM बजे
नवमी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 PM बजे
नवमी हवन मुहूर्त - सुबह से लेकर शाम 05:44 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - 06:27 AM से 05:14 PM
रवि योग - पूरे दिन
नवमी पूजा मुहूर्त 2023 (Maha Navami Puja Muhurat 2023)
नवमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को 07:58 PM बजे से 23 अक्टूबर 2023 की शाम 05:44 बजे तक रहेगी। नवमी कन्या पूजन और हवन पूजन के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। आप अपनी इच्छानुसार शाम 05:44 से पहले किसी भी समय नवमी पूजन कर सकते हैं।
