Navratri 2023 Day 8, Maa Mahagauri Aarti Lyrics: नवरात्रि के आठवें दिन को महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन दुर्गा माता के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सालों कठोर तपस्या की थी जिससे उनका रंग पूरी तरह से काला पड़ गया था। भगवान शिव माता की कठोर तपस्या से प्रसन्न हुए और उन्हें गंगा के पवित्र जल से स्नान कराया गया जिससे माता को अपना गोरा रंग पुन: प्राप्त हो गया और उन्हें महागौरी नाम से जाना गया। यहां देखें माता महागौरी की आरती (Mahagauri Mata Ki Aarti)।
8th Day of Navratri Aarti in Hindi, मां महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहा निवास॥
चन्द्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय माँ जगदम्बे॥
भीमा देवी विमला माता। कौशिक देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती (सत) हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥
महागौरी की पूजा के लाभ
नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी के आठवें स्वरूप की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। माता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में धन, वैभव ऐश्वर्य की प्राप्ति होने लगती है। माता महागौरी को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है। इनकी पूजा में नारियल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।इसके अलावा नवरात्रि की अष्टमी पर विधि विधान पूजा करने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।
