अध्यात्म

Name Astrology: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 3 नाम के बच्चों का दिमाग, हर काम में मिलती है सफलता

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 20, 2022, 07:18 AM IST

Name Astrology: नाम ज्योतिष अनुसार किन नाम के बच्चे होते हैं दिमाग के तेज जानिए यहां।

Image

नाम ज्योतिष अनुसार इन नाम के बच्चे होते हैं बुद्धिमान

नाम ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। हर नाम के लोगों में कुछ न कुछ खासियत होती है। यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम के बच्चे दिमाग के काफी तेज माने जाते हैं। ये पढ़ने लिखने में काफी होशियार होते हैं। किसी का भी दिल तुरंत ही जीत लेते हैं। ये कभी हार नहीं मानते। अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

K अक्षर से जिन बच्चों का नाम शुरू होता है वो दिमाग के काफी तेज होते हैं। पढ़ने लिखने में सबसे आगे रहते हैं। कोई भी चीज काफी जल्दी सीख लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। कम उम्र में ही ये सबकुछ हासिल कर लेते हैं। अपने मम्मी-पापा का खूब नाम रोशन करते हैं। शुरू से ही अपने करियर को लेकर गंभीर रहते हैं। मेहनत करने में इनका कोई जवाब नहीं।

L अक्षर से जिन भी बच्चों का नाम शुरू होता है वो पढ़ाई लिखाई में सबसे आगे रहते हैं। ये बुद्धि और मेहनत के बल पर खूब नाम कमाते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये हर समय कुछ न कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

P अक्षर से जिन बच्चों का नाम शुरू होता है उनसें कोई जीत नहीं सकता। ये सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। इनका दिमाग काफी तेज चलता है। ये कोई भी चीज पल भर में सीख लेते हैं। ये हर जगह प्रशंसा के पात्र बनते हैं। अपने माता-पिता से काफी प्यार करते हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article