Numerology Number 8 Connection With Shani Dev: अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। मूलांक 8 की बात करें तो इसका स्वामी शनि ग्रह है। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक लोग अत्याधिक मेहनती, ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें किस्मत का उतना साथ नहीं मिल पाता। इन्हें लाइफ में जो कुछ भी मिलता है वो इनकी खुद की मेहनत से ही मिलता है।
मूलांक 8 वाले जातक बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनके दिखावा बिल्कुल भी पंसद नहीं होता। ये बस अपने काम से काम रखते हैं। ये जो सोचते हैं उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। कड़ी मेहनत से ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्हें सफलता अमूमन 30 साल की उम्र के बाद ही मिलती है। इन्हें किसी का सहयोग कम ही प्राप्त हो पाता है।
मूलांक 8 वालों पर शनि देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये धन का संचय करना बखूबी जानते हैं। एक समय बाद इनके बाद खूब धन-दौलत इकट्ठी हो जाती है। इनके जीवन का शुरुआती समय संघर्ष से भरा रहता है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ये तरक्की हासिल करते चले जाते हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।
इनकी खासियत ये है कि इन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता। ये दूसरों के मन की बात तुरंत ही समझ जाते हैं। ये जिद्दी होते हैं। अपनी बात मनवाकर ही दम लेते हैं। इनके मित्र कम होते हैं लेकिन जितने होते हैं बेहद पक्के होते हैं। ये जल्दी से किसी के भी साथ घुलमिल नहीं पाते। लाइफ में आने वाली हर चुनौतियों का ये डटकर सामना करते हैं। इनके शत्रु बहुत होते हैं लेकिन सभी इनके आगे घुटने टेक देते हैं।
