अध्यात्म

भारी नुकसान उठा सकते हैं इन 5 राशियों के लोग, चंद्रमा ने बना लिया है विष योग

Chandra Gochar 2026: बीते 18 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और वे यहां करीब दो दिनों तक रहेंगे। यह दो दिन कुछ राशि वालों के लिए बैड डे साबित हो सकते हैं। दरअसल मीन राशि में चंद्रमा के जाने से विषयोग का निर्माण हो गया है। इसके चलते कुछ राशि वालों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको सावधान रहने होगा?

Image

चंद्रमा ने किया मीन में गोचर

Chandra Gochar 2026: 18 मार्च 2026 की रात 11:35 बजे चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां पहले से शनि, सूर्य और शुक्र मौजूद हैं। चंद्रमा और शनि की युति से बना विषयोग मानसिक तनाव, डर, भ्रम, ओवरथिंकिंग और निर्णय लेने में कमजोरी देता है, लेकिन इसका असर सभी राशियों पर बराबर नहीं पड़ता है। इसका कुछ राशि वालों को भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग शुभ नहीं रहेगा और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग 12वें भाव में बन रहा है, जो खर्च, मानसिक तनाव और अकेलेपन से जुड़ा होता है। इस दौरान खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और कई बार बेवजह के खर्च भी सामने आ सकते हैं। मन में बिना कारण डर और चिंता बनी रह सकती है। ओवरथिंकिंग इतनी बढ़ सकती है कि नींद तक प्रभावित हो जाए। कई लोगों को ऐसा लगेगा कि चीजें उनके कंट्रोल में नहीं हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में भी रुकावट आ सकती है।

उपाय: रोज रात को सोने से पहले 11 बार 'ॐ चंद्राय नमः' का जप करें और सोमवार को चंद्रमा को दूध मिला जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग कर्म भाव में बन रहा है, इसलिए इसका सीधा असर करियर पर पड़ेगा। काम में बार-बार कम्युनिकेशन गैप हो सकता है, जिससे गलतफहमियां बढ़ेंगी। सीनियर्स के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और आपकी मेहनत का सही रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है और सही डिसीजन लेना मुश्किल हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा।

उपाय: हरे मूंग का दान करें और गणेश जी का ध्यान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग अष्टम भाव में बन रहा है, जो अचानक घटनाओं और अनिश्चितता का भाव है। इस समय अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत सामने आ सकती है या रिश्तों में तनाव आ सकता है। मन में नेगेटिव विचार ज्यादा आएंगे और छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लगने लगेंगी। किसी भी तरह का जोखिम लेना इस समय नुकसान दे सकता है।

उपाय: सरसों के तेल का दान करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग सप्तम भाव में बन रहा है, जिससे रिश्तों और पार्टनरशिप पर सीधा असर पड़ेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन खराब हो सकता है और छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ सकती है। आपको लगेगा कि सामने वाला आपकी बात नहीं समझ रहा। बिजनेस पार्टनरशिप में भी धोखे या नुकसान की स्थिति बन सकती है।

उपाय: सफेद मिठाई का दान करें और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग लग्न में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। मानसिक रूप से अस्थिरता, कन्फ्यूजन और डिसीजन लेने में परेशानी बढ़ेगी। आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है और मूड बार-बार बदल सकता है। कई बार बिना वजह उदासी या अकेलापन महसूस होगा। आपको ऐसा लग सकता है कि आप सही दिशा में नहीं जा रहे हैं।

उपाय: चावल का दान करें, चंद्रमा को अर्घ्य दें और 'ॐ चंद्राय नमः' का जप करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article