Monthly Horoscope July 2026 : जुलाई 2026 में ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रही है। इस माह के प्रारंभ में केतु सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन तथा गुरु, बुध और शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में जाएंगे, जिससे कर्क संक्रांति होगी। इसके बाद सूर्य एक माह तक कर्क राशि में रहेंगे।
इस माह कर्क, धनु और मकर राशि के लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन और कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेष और कर्क राशि के लोग अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। वृषभ और मकर राशि वालों को 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मीन राशि वालों को हेल्थ को लेकर सतर्क रहना होगा।
जुलाई माह में धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करने से सफलता के मार्ग खुलेंगे। आइए जानते हैं जुलाई 2026 का सभी 12 राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना पुरानी योजनाओं को पूरा करने और नए अवसर प्राप्त करने का रहेगा। मंगल और शुक्र की शुभ स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगी। इस माह आप अपनी बनाई हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी सूर्य प्रधान सिंह राशि के व्यक्ति की सहायता से नई बिजनेस डील मिलने की संभावना रहेगी। भाई की सहायता से कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। बिजनेस में वृद्धि के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 16 जुलाई के बाद सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सावधानी रखनी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ में क्रोध और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गौ माता को केला खिलाएं।
शुभ रंग - लाल और सफेद।
भाग्य प्रतिशत - 65%
वृषभ राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शिक्षा, करियर और नई शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। 16 जुलाई के बाद आईटी और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। जॉब में बदलाव का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से लंबे समय से रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना रहेगी।
बिजनेस में नए संपर्क लाभ दे सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा।
उपाय - सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। शनिवार को तिल, उड़द जैसी शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग - नीला और हरा।
भाग्य प्रतिशत - 65%
मिथुन राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक स्थिति और नए अवसरों के लिए अच्छा रहेगा। गुरु और शुक्र की स्थिति धन और सफलता के मार्ग खोल सकती है। 16 जुलाई के बाद रुके हुए धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। 3 जुलाई से 9 जुलाई के बीच यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी तुला या कुंभ राशि के व्यक्ति से बना नया संपर्क भविष्य में काफी लाभदायक रहेगा।
जॉब में सफलता के योग हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। 16 जुलाई से 23 जुलाई के बीच त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गौ माता को पालक खिलाएं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद और हरा।
भाग्य प्रतिशत - 60%
कर्क राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का महीना विशेष सफलता देने वाला रहेगा। गुरु, शुक्र और बुध इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। सिंह और धनु राशि के किसी व्यक्ति की सहायता से कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन का खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलें। लव लाइफ में सुखद समय रहेगा। बीपी और मधुमेह से परेशान लोगों को सावधानी रखनी होगी।
उपाय - श्री हनुमान जी की उपासना करें। बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग - सफेद और लाल।
भाग्य प्रतिशत - 65%
सिंह राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का महीना नई योजनाओं और सफलता के अवसर लेकर आएगा। गुरु, शुक्र और बुध की स्थिति आपको नए अनुभव देगी। महीने के शुरुआती दिनों में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के नए मार्ग मिल सकते हैं। आपके व्यवहार और वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा।
जॉब में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। 16 जुलाई के बाद व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। लव लाइफ में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सामान्य सावधानी रखें।
उपाय - मंगलवार को गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग - नारंगी।
भाग्य प्रतिशत - 65%
कन्या राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मेहनत के बाद सफलता देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में व्यस्तताएं अधिक रहेंगी, लेकिन 16 जुलाई के बाद समय आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक क्षमता की सराहना होगी। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपकी मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे। परिवार की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। त्वचा संबंधी समस्या और अधिक खर्च से सावधान रहें।
उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग - हरा और आसमानी।
भाग्य प्रतिशत - 60%
तुला राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए जुलाई का महीना जॉब और बिजनेस में प्रगति के अवसर लेकर आएगा। बैंकिंग और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस माह पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। 16 जुलाई के बाद जॉब में प्रोमोशन और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। फिल्म और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय - सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग - हरा और नीला।
भाग्य प्रतिशत - 65%
वृश्चिक राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का महीना सफलता और नई उपलब्धियां लेकर आएगा। 16 जुलाई के बाद कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस में प्रगति होगी और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
कई दिनों से चली आ रही योजनाएं अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच किसी कर्क राशि के व्यक्ति से नया बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आईटी और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत के साथ आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। जॉब में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय - रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ रंग - पीला।
भाग्य प्रतिशत - 80%
धनु राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए जुलाई का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशि स्वामी गुरु इस समय शुक्र और बुध के साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे ज्ञान, करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। शनि की स्थिति राजनीति और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता दे सकती है।
स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। जॉब में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। धन का आगमन मन को प्रसन्न करेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी।
उपाय - बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग - नीला और आसमानी।
भाग्य प्रतिशत - 55%
मकर राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मेहनत और धैर्य से सफलता प्राप्त करने का रहेगा। शनि तृतीय भाव में रहकर आपको कार्यों को पूरा करने की शक्ति देंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य सप्तम भाव में आकर रिश्तों और साझेदारी के मामलों को प्रभावित करेंगे।
बिजनेस में 11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच उन्नति के योग बनेंगे। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में न लें। एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार से तनाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ में धैर्य और समझदारी से काम लें। 4 जुलाई से 8 जुलाई तक स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय - श्री कृष्ण भगवान की उपासना करें। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग - नीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत - 65%
कुंभ राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना करियर और बिजनेस में नए अवसर लेकर आएगा। 16 जुलाई के बाद कार्यक्षेत्र में सफलता के योग मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी विद्वान संत का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
जॉब में प्रगति होगी और बिजनेस में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। धन का आगमन होगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचें।
उपाय - श्री हनुमान जी की उपासना करें। श्री कृष्ण मंदिर में गीता का पाठ करें। शनिवार को तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग - हरा और नीला।
भाग्य प्रतिशत - 60%
मीन राशि जुलाई 2026 मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना नए अवसर और जिम्मेदारियां लेकर आएगा। बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। 16 जुलाई के बाद सिंह या वृश्चिक राशि के व्यक्ति की ओर से नया बिजनेस प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
जॉब में सफलता के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय - पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मंगलवार और शनिवार को श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग - पीला।
भाग्य प्रतिशत - 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
