एजुकेशन

Rajasthan CET Admit Card Correction: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड में गलती कैसे सुधार सकते हैं, जानें कहां और कैसे करना होगा अप्लाई, कितने दिन में मिलेगा अपडेट

RSSB Rajasthan CET Admit Card Correction: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सवाल है कि राजस्थान CET 12वीं लेवल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें? यहां आप जान सकते हैं।

Image

RSSB Rajasthan CET Admit Card Correction: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें

RSSB Rajasthan CET Admit Card Correction: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की (Rajasthan CET Admit Card 2026) खबर है। राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की ओर से राजस्थान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ या एसएसओ आईटी के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान CET 12वीं लेवल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दर्ज अभ्यर्थी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता पिता का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम का नाम, एग्जाम की टाइमिंग, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर आदि जानकारी को सही से चेक कर लें। यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

RSSB Rajasthan CET Admit Card Correction: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड में गलती कैसे सुधार सकते हैं

  • सुधार के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर संपर्क करें।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज गलती से संबंधित जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें।
  • प्रवेश पत्र में सुधार के लिए बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • समस्या का समाधान होने तक बोर्ड से संपर्क बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन हैं यूपीपीएससी के नये अध्यक्ष आलोक सिंह

Rajasthan CET Exam Date: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा कब होगी

बता दें RSSB CET 12th Level परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 21 नवंबर 2026 को जारी की जा चुकी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article