अध्यात्म

मिथुन संक्रांति से खुलेंगे इन 4 राशियों के भाग्य के द्वार, धन-प्रेम-सफलता तीनों में मिलेंगे शुभ संकेत

Mithun Sankranti Rashifal 2025: 15 जून 2025 की सुबह 06:52 बजे सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में सूर्य के गोचर करते ही कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

मिथुन संक्रांति से खुलेंगे इन 4 राशियों के भाग्य के द्वार, धन-प्रेम-सफलता तीनों में मिलेंगे शुभ संकेत

Mithun Sankranti Rashifal 2025: सूर्य देव हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे संक्रांति कहा जाता है। 15 जून 2025 को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश हो रहा है, जिसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद खास साबित होने वाला है। आइए जानते हैं उन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत मिथुन संक्रांति से चमक उठेगी।

वृषभ (Taurus)

मिथुन संक्रांति वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आ रही है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए यह समय प्रेम और रिश्तों में मिठास लाने वाला रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही, नए संपर्क और मित्रता का लाभ करियर में नई दिशा देगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को मिथुन संक्रांति के बाद कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू, प्रतियोगिता या व्यवसायिक साझेदारी में लाभ मिलेगा। कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। मानसिक रूप से भी स्थिरता महसूस होगी।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह संक्रांति प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आ रही है। दांपत्य जीवन में संतुलन और समझ बढ़ेगी। लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article