लीग चाहे जो भी हो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आने से रोचक हो ही जाती है। कभी ऑनफील्ड तो कभी ऑफफील्ड ये खिलाड़ी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ श्रीलंका की बहुप्रतिक्षित लंका प्रीमियर लीग में जहां इंपैक्ट प्लेयर का विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के प्राइम गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी स्वदेश लौट गए।
क्या था पूरा मामला?
लंका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान सपोर्ट स्टाफ की एक छोटी सी गलती के कारण शाहीन मैच नहीं खेल पाए। दरअसल बतौर इंपैक्ट प्लेयर उन्हें मैच में उतरना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इंपैक्ट प्लेयर के लिए कप्तान को पहले ही संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होती है, लेकिन शाहीन के केस में ऐसा नहीं हुआ। फिर क्या उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एलपीएल की भ्रष्टाचार-विरोधी इकाई में इसकी शिकायत दर्ज कराई। कैंडी रॉयल्स की ओर से खेल रहे अफरीदी को कोलंबो कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेलने का मौका नहीं मिला।
पाकिस्तान स्थित समाचार रिपोर्टों के अनुसार, कैंडी रॉयल्स के मुख्य कोच ने बल्लेबाजी के दौरान अफरीदी से माफी मांगते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट की गलती के कारण अफरीदी का नाम इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल नहीं किया गया था। घटना के बाद, आफरीदी ने कथित तौर पर न केवल लीग अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई, बल्कि तुरंत पाकिस्तान वापस भी लौट गए। हालांकि, टीम अधिकारियों और लीग आयोजकों द्वारा काफी मान मनौअल के बाद टूर्नामेंट में बने रहने के लिए राजी हो गए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक
अफरीदी ने कैंडी रॉयल्स के अगले मैच में जाफना किंग्स के खिलाफ खेलते हुए गेंद से तीन विकेट लिए और बल्ले से 22 रन बनाए। हालांकि, कैंडी रॉयल्स यह मैच हार गई। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो उनकी टीम कैंडी रॉयल्स सबसे नीचले पायदान पर है।
