अध्यात्म

मकर संक्रांति 2027 में कब है, 2027 में मकर संक्रांति किस तारीख को पड़ेगी, देखें मकर संक्रांति 2027 डेट एंड टाइम

Makar Sankranti 2027 Mein Kab Hai (Makar Sankranti 2027 Date): मकर संक्रांति को हिंदू पंचांग में शुभ पल कहा जाता है। इसे साल की सबसे बड़ी संक्रांति भी कहा जाता है। यहां देखें कि 2027 में मकर संक्रांति की डेट क्या है। मकर संक्रांति 2027 में कब पड़ेगी। यहां देखें इसक जानकारी।

Image

मकर संक्रांति 2027 डेट

Makar Sankranti 2027 Mein Kab Hai (Makar Sankranti 2027 Date): मकर संक्रांति का पर्व सौर तिथि पर आधारित होता है। मकर संक्रांति उस दिन होती है जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है जो उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। यही कारण है कि यह पर्व लगभग हर साल 14 या 15 जनवरी को पड़ता है। यहां देखें मकर संक्रांति 2027 की तारीख क्या रहेगी।

मकर संक्रांति 2027 डेट

मकर संक्रांति 2027 इस वर्ष 15 जनवरी 2027 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। इसी तारीख पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह पर्व पारिवारिक मेल-जोल, खिचड़ी, तिल-गुड़ जैसे पारंपरिक व्यंजनों, पतंग उड़ाने के साथ मनाया जाता है।

मकर संक्रांति 2027 का शुभ समय

  • 15 जनवरी को पुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा।
  • 15 जनवरी को महापुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा।

इस तरह मकर संक्रांति 2027 के शुभ समय की कुल अवधि लगभग 10 घंटे 31 मिनट की रहेगी।

मकर संक्रांति कैसे मनाते हैं

मकर संक्रांति भारत में बहुत बड़े उत्साह से मनाई जाती है। उत्तर भारत में जहां पतंग उड़ाने की परंपरा है, वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में बनाया जाता है। इस दौरान तिल गुड़ खाने, दान करने और पवित्र नदी में स्नान करने आदि की परंपरा है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article