अध्यात्म

Mahavir Jayanti 2024 Date: कब मनाई जाएगी महावीर जयंती, यहां जानिए सही डेट और महत्व

Mahavir Jayanti 2024 Date: महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के लोग का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व चैत्र चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी महावीर जयंती और क्या है इसका महत्व।

Image

Mahavir Jayanti 2024 Date

Mahavir Jayanti 2024 Date: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर महावीर जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था। जैन संप्रदाय में महावीर जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल वर्धमान महावीर की जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन जैन धर्म के लोग भगवान महावीर की पूजा करते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं। भगवान महावीर ने दुनिया को पांच सिद्धांत दिए जो आज भी लोगों को समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है महावीर जयंती और क्या है इसका महत्व।

Mahavir Jayanti 2024 Date (महावीर जयंती डेट 2024)

महावीर जयंती का पर्व हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये पर्व 21 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन जैन धर्म के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ महावीर जयंती का त्योहार मनाया जाता है।

जैन धर्म के पांच मुख्य सिद्धांत

  • सत्य
  • अहिंसा
  • अपरिग्रह
  • अस्तेय
  • ब्रह्मचर्य

महावीर जयंती महत्व (Mahavir Jayanti Importance)

जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती एक विशेष दिन माना जाता है। भगवान महावीर ने पांच नियम बताए जिनके द्वारा लोग मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन वे भगवान महावीर की पूजा करते हैं और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भगवान महावीर के जन्मदिन पर लोग भगवान महावीर की पूजा करते हैं और गरीबों को दान देते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article