अध्यात्म

Maha Navami 2023 Date: कब है शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहू्र्त और महत्व

Maha Navami 2023 Date: नवरात्रि के दौरान महा अष्टमी और महा नवमी की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन माता रानी की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है। कब है महानवमी। यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Image

Maha Navmi 2023

Maha Navami 2023 Kab Hai: इस समय शारदीय नवरात्र चल रही है। नवरात्रि के 9 दिन तो खास होते ही हैं, लेकिन दुर्गा अष्टमी और महानवमी का खास महत्व होता है । नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा को कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं। जो लोग 9 दिन का व्रत नहीं रखते वे पहले दिन दुर्गा अष्टमी का व्रत रखते हैं। महानवमी के दिन नवरात्रि हवन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा को समर्पित होते हैं। इस दौरान मैय्या धरती लोक पर अपने भक्तों के पास आती हैं और उनपर कृपा बरसाती हैं। आइए यहां जानते हैं कब है महानवमी। शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

कब है महानवमी ( Maha Navami 2023 Kab Hai)

महानवमी शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन होती है। यह व्रत आश्विन शुक्ल नवमी तिथि को रखा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष की आश्विन शुक्ल नवमी तिथि रविवार, 22 अक्टूबर को शाम 7:58 बजे शुरू होती है और सोमवार, 23 अक्टूबर को शाम 5:44 बजे समाप्त होती है। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार महानवमी 23 अक्टूबर को है।

महानवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त ( Maha Navami 2023 Shubh Muhurat)

कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन भी करते हैं। इस दिन कन्या पूजन के भी कई शुभ मुहूर्त होते हैं। पहले मुहूर्त की तरह, यह 6:27 बजे शुरू होता है और 7:51 बजे तक रहता है। दूसरा मुहूर्त सुबह 9:16 बजे से शुरू होकर रात 10:41 बजे तक और तीसरा मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर 2:55 बजे तक रहेगा।

महानवमी महत्व ( Maha Navami Importance)

नवरात्रि के दौरान महानवमी का बहुत महत्व है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन और हवन करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस जिन मां की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इस दिन देवी की पूजा के बाद अन्य देवी- देवताओं की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन हवन करने से घर में साकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिन की पूजा से घर में सुख शांति , समद्धि आती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article