अध्यात्म

Love Astrology: इन 4 राशि के जातकों को लाइफ में कई बार हो जाता है प्यार, ब्रेकअप करने में भी रहते हैं आगे!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:18 AM IST

Love Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जुड़े लोगों को लाइफ में कई दफा प्यार होने की संभावना रहती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Love Horoscope: बार-बार प्यार में पड़ जाते हैं इन 4 राशियों के लोग

Love Horoscope: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास और अनोखी बात होती है। जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। किसी राशि के लोग बोलने चालने में एक्सपर्ट होते हैं तो किसी राशि वाले बेहद ऊर्जावान होते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी 4 राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों को लाइफ में बार-बार प्यार हो जाता है। ये लोग एक रिलेशन से दूसरे रिलेशन में जाने में अधिक समय नहीं लेते। ब्रेकअप करने में हमेशा आगे रहते हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग बेहद बातूनी होते हैं। किसी के भी तरफ बेहद जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें जब तक अपना मनचाहा पार्टनर नहीं मिलता तब तक इनकी कोशिश जारी रहती है। लाइफ में इनके कई बार रिलेशन बनने बिगड़ने की संभावना रहती है। ये ब्रेकअप करने में हमेशा आगे रहते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में प्यार काफी महत्वपूर्ण होता है बावजूद इसके ये कई बार प्यार के चक्कर में पड़ते हैं। ये किसी को भी देखकर काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यही वजह है कि इनके लाइफ में कई रिलेशन बनने की संभावना रहती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग बेहद समझदार माने जाते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। लेकिन अपनी ये समझदारी ये लव लाइफ में नहीं दिखा पाते। इनकी लव लाइफ में कुछ न कुछ दिक्कतें आती रहती हैं। ये अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें कर बैठते हैं यही चीज इनके लव रिलेशन को बर्बाद कर देती है। इन्हें लाइफ में कई दफा प्यार होने की संभावना रहती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। अपना जीवन अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी लव लाइफ में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो उन्हें पूरी आजादी दे। जब तक इन्हें ऐसा पार्टनर नहीं मिलता तब तक इनकी कोशिश जारी रहती है। इन्हें लाइफ में कम से कम दो बार प्यार हो ही जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article