अध्यात्म

Know Your Rashi: किस राशि के हैं आप जातक ऐसे पता लगाएं

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 09:59 AM IST

Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक राशि में होता है। राशियां भी दो तरह से देखी जाती हैं एक सूर्य राशि और एक चंद्र राशि। वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि का ज्यादा महत्व माना जाता है तो वहीं पाश्चात्य ज्योतिष में सूर्य राशि का। जानिए अपनी राशि के बारे में।

Image

How Do You Know My Zodiac Sign

How Do You Know Your Rashi (कैसे पता करें अपनी राशि): ज्योतिष शास्त्र अनुसार दो तरह की राशि होती है। एक सूर्य राशि और एक चंद्र राशि। चंद्र राशि को ही हमारी जन्म राशि माना जाता है। बच्चे के जन्म के समय सूर्य जिस राशि में स्थित होता है वही उस बच्चे की सूर्य राशि कहलाती है। वहीं जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है वो बच्चे की चंद्र राशि कहलाती है। सूर्य एक राशि में एक महीने तक गोचर रहता है वहीं चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल देता है। पाश्चात्य ज्योतिष विद्वानों अनुसार सूर्य राशि व्यक्ति के वास्तविक स्वभाव को बताती है जबकि चंद्र राशि से व्यक्ति के विचारों और भावनाओं पर विचार किया जाता है। यहां आप जानेंगे पाश्चात्य ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष अनुसार क्या है आपकी सूर्य राशि।

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य राशि

जन्म तिथिराशि
14 अप्रैल - 14 मईमेष राशि
15 मई - 14 जूनवृषभ राशि
15 जून - 17 जुलाईमिथुन राशि
18 जुलाई - 16 अगस्तकर्क राशि
17 अगस्त - 16 सितंबरसिंह राशि
17 सितंबर - 17 अक्टूबरकन्या राशि
18 अक्टूबर - 16 नवंबरतुला राशि
17 नवंबर - 15 दिसंबरवृश्चिक राशि
16 दिसंबर - 15 जनवरीधनु राशि
16 जनवरी - 12 फरवरीमकर राशि
13 फरवरी - 14 मार्चकुंभ राशि
15 मार्च - 13 अप्रैलमीन राशि

पाश्चात्य ज्योतिष अनुसार सूर्य राशि

जन्म तिथिराशि
21 मार्च - 19 अप्रैलमेष
20 अप्रैल - 20 मईवृषभ
21 मई - 21 जूनमिथुन
22 जून - 22 जुलाईकर्क
23 जुलाई - 22 अगस्तसिंह
23 अगस्त - 22 सितंबरकन्या
23 सितंबर - 23 अक्टूबरतुला
24 अक्टूबर - 22 नवंबरवृश्चिक
23 नवंबर - 21 दिसंबरधनु
22 दिसंबर - 19 जनवरीमकर
20 जनवरी - 18 फरवरीकुंभ
19 फरवरी - 20 मार्चमीन

चंद्र राशि कैसे निकाली जाती है

चंद्र राशि निकालने के लिए जातक की जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को बारीकी से देखकर चंद्र राशि पता लगाई जाती है। भारतीय ज्योतिष में चंद्र राशि का ज्यादा महत्व माना जाता है। इसी के आधार पर कुंडली तैयार की जाती है और भविष्यवाणी भी चंद्र राशि के आधार पर ही की जाती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article