अध्यात्म

Lal Bagucha Raja Visarjan Time 2024: कब किया जाएगा लाल बाग के राजा का विसर्जन, यहां जानिए शुभ मुहूर्त

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024: लाल बाग के राजा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल लाल बाग के राजा का विसर्जन कब किया जाएगा इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024: सनातन धर्म में गणेश विसर्जन का बहुत ही महत्व है। गणेश विसर्जन हर साल अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन ही गणेश विसर्जन भी किया जाएगा। गणेश उत्सव महाराष्ट्र में खासतौर पर मनाया जाता है। लाल बाग के राजा मुंबई के प्रसिद्ध भव्य मंदिर में से एक है। हर साल गणेश उत्सव के समय में लाल बाग के राजा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और भाद्रपद महीने की चतुर्दशी तिथि के दिन इनका विसर्जन किया जाएगा। आइए जानें कब किया जाएगा लाल बाग के राजा का विसर्जन और इसका शुभ समय।

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024 (लाल बाग के राजा विसर्जन टाइम 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल लाल बाग के राजा का विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा के साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजा की जाती है।

Lal Bagucha Raja visarjan Shubh Muhurat 2024 (लाल बाग राजा का विसर्जन शुभ समय 2024)

पंचांग के अनुसार इस अनंत चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 सितंबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। ऐसे में लाल बाग राजा का विसर्जन 17 सितंबर को किया जाएगा। इस दिन विसर्जन का शुभ मुहूर्त 09 बजकर 11 मिनट से दोपहर 01 बजकर 47 तक किया जाता है।

Lal Bagucha Raja History (लाल बाग राजा मंदिर इतिहास)

लाल बाग के राजा मंदिर का इतिहास बहुच ही पुराना है। इस मंदिर की स्थापना 1934 में की गई थी। भगवान गणपति की ये भव्य मूर्ति महाराष्ट्र के परेल इलाके में विराजमान है। गणेश चतुर्थी के दौरान पूरे 10 दिनों तक इस मंदिर में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में बहुत भव्य और धूमधाम के साथ किया जाता है। लाल बाग के राजा का दर्शन करने से और इनकी पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article