Karwa Chauth 2022 Saree Color: हिंदू धर्म व धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ व्रत का काफी महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देखकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को है। इस दिन महिलाएं नए-नए वस्त्र पहनकर और पूरे सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती-संवरती है। करवा चौथ पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। लेकिन इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहनेंगी तो इससे पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार रंगों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष में कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताया गया है जोकि शुभ माने जाते हैं। जानते हैं इस साल करवा चौथ पर राशि के अनुसार आपको किस रंग की साड़ी पहनी चाहिए।
मेष- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इसलिए मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या गोल्डन रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा।
वृषभ- वृषभ राशि के लिए सिल्वर और लाल रंग शुभ माना जाता है। इसलिए करवा चौथ पर वृषभ राशि की महिलाओं को इन्हीं रंगों की साड़ी पहननी चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। करवा चौथ के दिन यदि मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर पूजा करना शुभ होगा।
कर्क- कर्क राशि पर शासन चंद्रमा का होता है। आप करवा चौथ पर आइवरी रंग यानी हाथी के दांतों जैसी रंग से मिली रंग-बिरंगी साड़ियां पहन सकती हैं।
सिंह- सिंह राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी और गोल्डन रंग की साड़ी करवा चौथ पर पहननी चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं।
कन्या- मिथुन की तरह कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। इसलिए करवा चौथ पर इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। कन्या राशि की महिलाएं इसके अलावा लाल और गोल्डन रंग की साड़ी भी पहनकर पूजा कर सकती हैं।
तुला- तुला राशि की महिलाएं यदि करवा चौथ पर लाल, सिल्वर और गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करती है तो उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
वृश्चिक- करवा चौथ के दिन अगर वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल, मैरून और पीले रंग की साड़ी पहनती तो इससे उनके जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
धनु- बात करें धनु राशि की तो इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसलिए करवा चौथ पर इस राशि की महिलाओं को चमकीले पीले या आसमानी रंग की साड़ियां पहननी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मकर- यह शनिदेव की राशि होती है। वैसे तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काला और नीला रंग शुभ होता है। लेकिन यदि आप करवा चौथ पर फिरोजी रंग की साड़ी पहनती हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी।
कुंभ- कुंभ राशि के लिए लैवेंडर रंग शुभ माना जाता है। इस रंग की साड़ी पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन- मीन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हल्का पीला, नारंगी, और चेरी लाल रंग की साड़ पहननी चाहिए। इस रंग की साड़ी आपके लिए शुभ रहेगी।
