अध्यात्म

June Ekadashi 2023: जून माह में कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, देखें योगिनी एकादशी की तिथि व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 06:12 PM IST

June Ekadashi vrat 2023 (जून 2023 एकादशी कब है योगिनी एकादशी): हर माह में आने वाली एकादशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, एकादशी का व्रत रखके जातकों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। देखें जून में एकादशी कब पड़ रही, योगिनी एकादशी की तिथि, पारण का शुभ मुहूर्त व महत्व क्या है।

Image

June Ekadashi vrat 2023 when is yogini ekadashi

June Ekadashi vrat 2023 (जून 2023 एकादशी कब है योगिनी एकादशी): सनातन धर्म में व्रत पूजा करने का बहुत ज्यादा महत्व होता है, हर माह में एकादशी की तिथि पड़ती है। जिसमें श्री विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। अत्यधिक धार्मिक महत्व रखने वाली कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्षा की एकादशी तिथि पर जातकों द्वारा व्रत रखने और पारण करना काफी शुभ माना जाता है। पंचांग अनुसार जून माह में पड़ने वाली पहली एकादशी 14 तारीख बुधवार को होगी, योगिनी एकादशी के इस व्रत पर विधिपूर्वक व्रत, कथा और पारण करना से बहुत से फलों की प्राप्ति होती है।

कब है जून की एकादशी?

सनातन धर्म के अनुसार जून माह की पहली तारीख को शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का पारण किया गया था। वहीं अब कृष्ण पक्ष की शुरुआत के साथ ही जून माह की पहली एकादशी 14 जून को पड़ने वाली है। चानणी तिथि पर 14 जून बुधवार को विष्णु सिद्ध योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

क्यों मनाते हैं योगिनी एकादशी?

हर साल जून माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। विधि वाधान से पूजन और व्रत कथा करने पर जातकों और साधकों को बहुत लाभ मिलता है। पंचांग अनुसार आषाढ़ मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का पूजन करने से हर बिगड़ा काम बन जाता है। योगिनी एकादशी जून में 13 तारीख को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से शुरु होकर 14 जून को सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। क्योंकि पंचांग अनुसार उदया तिथि का बहुत महत्व होता है, इसलिए एकादशी का व्रत 14 जून को ही रखा जाएगा।

योगिनी एकादशी पारण समय?

14 जून को रखे जाने वाले योगिनी एकादशी व्रत का पारण 15 जून गुरुवार को किया जाएगा। पारण के लिए 15 जून को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

योगिनी एकादशी महत्व

जून माह की पहली एकादशी योगिनी एकादशी हर साल कृष्ण पक्ष में रखी जाती है। योगिनी एकादशी का व्रत रखने पर जातकों के जीवन में सफलता का संचार होता है एवं स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन आदि की दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत रखने से सौंदर्य भी लंबे वक्त तक कायम रहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article