सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है, जिसमें कई सारे प्रतियोगी शामिल हुए हैं। इनमें से टीवी अदाकार माही विज खास रहीं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही वो पति जय भानुशाली से अलग हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस 20 में आने का फैसला लिया है। जब माही विज का नाम सबसे पहले सामने आया था, तब सबको लगा था कि वो पर्सनल इश्यू के चलते शो में नहीं जाएंगी लेकिन उन्होंने ये अहम कदम उठा लिया है। माही विज ने सलमान खान के साथ बात करते हुए खुलासा भी किया कि उन्होंने शो में शामिल होने का फैसला क्यों किया है? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Grand Premier: रिया अहिर vs लव गिल? जनता ने सुनाया फैसला, इस हसीना ने की घर में एंट्री
बच्चों की वजह से Bigg Boss 20 में शामिल हुईं Mhi Vij
अदाकारा माही विज ने सलमान खान के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि उनके पास इस शो का ऑफर पहले भी आता रहा है लेकिन वो कभी भी शामिल नहीं हुईं। हालांकि इस बार वो अपने बच्चों की खातिर शो में शामिल हुई हैं। माही विज ने बताया, "मेरे पास पहले भी कई बार इस शो का ऑफर आया था लेकिन मैं कभी भी शामिल नहीं हुई लेकिन इस बार मेरे बच्चों ने भी मुझसे कहा कि मुझे शो में जाना चाहिए। मैं बिग बॉस काफी लम्बे समय से फॉलो करती रही हूं और ये मेरा पसंदीदा शो है। ऐसे में मैंने सोच कि क्यों ना मैं शो में जाऊं और मैं इस बार यहां हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss Season 20 Live Updates: सालों तक ठुकराने के बाद माही विज बनीं आखिरी सदस्य, बताई शो में एंट्री की वजहBigg Boss 20 में असली रंग दिखाएंगी टीवी अदाकारा
बिग बॉस 20 का पहला एपिसोड खत्म होते ही मेकर्स ने कल के एपिसोड की हाइलाट्स दिखाईं। इन्हें देखने से पता चलता है कि शो में माही विज अपना दिमाग खूब यूज करने वाली हैं। जिस तरह से वो दूसरे प्रतियोगियों के साथ खेलती दिखीं, उससे फैंस को लग रहा है कि आने वाले दिनों में वो खूब मसाला देने वाली हैं।
