Amrapali Dubey Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे की एंट्री हो चुकी है और उनके आते ही शो की चर्चा और तेज हो गई है। आम्रपाली दुबे ने शो में आते ही धमाल मचा दिया है। आम्रपाली की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आम्रपाली दुबे ने शो में एंट्री करते ही कुछ ऐसे खुलासे किए है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। आम्रपाली दुबे ने बताया कि उन्हें शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: बच्चों की खातिर Mahi Vij ने मारी Salman Khan के शो में एंट्री, कर दिया था मना
सलमान खान को बताई दिल की बात
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह आम्रपाली दुबे की शो बिग बॉस 20 में हुई एंट्री है। आम्रपाली दुबे ने शो में एंट्री होते ही सलमान खान को अपने दिल बात बता दी। सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से पूछा आपको कैसा पार्टनर चाहिए। इसके जवाब में आम्रपाली दुबे ने कहा कि 'पहले तो वो जिंदा होना चाहिए, दूसरा वो लड़का होना चाहिए और तीसरा उसे लॉयल होना चाहिए।' इसके बाद सलमान खान ने कहा कि पहली दो बात को संभव है, लेकिन तीसरी शर्त शायद ही पूरी हो पाए, क्योंकि अब कोई लॉयल नहीं होता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Grand Premier: रिया अहिर vs लव गिल? जनता ने सुनाया फैसला, इस हसीना ने की घर में एंट्री
आम्रपाली दुबे को छोड़ने पहुंचा ये भोजपुरी स्टार
आम्रपाली दुबे के इस बयान के साथ-साथ एक बात ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आम्रपाली दुबे को शो में छोड़ने के लिए भोजपुरी एक्टर और नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचे थे। इस दौरान निरहुआ अपने देसी अंदाज में नजर आए। निरहुआ इस दौरान रिक्शा पर नजर आए। आम्रपाली दुबे की सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
