अध्यात्म

Vastu Tips: उल्लू घर में रखना क्या होता है शुभ, जानें कैसी मूर्ति या तस्वीर होती है मंगलकारक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 06:10 AM IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में उल्लू को बहुत शुभ माना गया है। उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है। मान्‍यता है कि उल्लू के चित्र, सिंबल और मूर्तियों को घर या ऑफिस में स्‍थापित करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि उल्‍लू की मूर्ति ज्‍यादा मंगलकारी है या तस्‍वीर।

Image

घर-ऑफिस में उल्‍लू की मूर्ति रखें या तस्‍वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्‍तु शास्‍त्र में उल्‍लू को शुभ और तरक्‍की का रास्‍ता माना गया है
  • ऑफिस और घर पर उल्‍लू की मूर्ति रखना फायदेमंद
  • उल्लू व्यक्ति को रखता है नेगेटिव एनर्जी से दूर


Vastu tips: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को किसी न किसी पशु या पक्षी के साथ दिखाया गया है। धार्मिक मान्‍यता है कि देवी और देवता इन पशु-पक्षियों का उपयोग अपने वाहन के रूप में करते थे। इसलिए, देवी-देवताओं के साथ इन पशु पक्षी की भी पूजा की जाती है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहक माना गया है। उल्‍लू के साथ अजीब-अजीब धारणाएं, मान्यताएं और अंधविश्वास जुड़ा हुआ है। कुछ लोग इसे शुभ तो कुछ अशुभ मानते हैं। ज्‍योतिष शास्‍त्र में उल्लू भाग्‍यवान और धन विस्तार करने का एक प्रतीक माना गया है। वहीं, वास्‍तु शास्‍त्र में उल्‍लू को घर और ऑफिस में रखने की पूरी विधि बताई गई है।

आर्थिक तरक्‍की के लिए पीतल का जोड़े में उल्‍लू फलदायी

घर और ऑफिस में आप उल्‍लू की मूर्ति से लेकर इसके सिंबल तक रख सकते हैं। इनके रहने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटीव एनर्जी का संचार होता है। हालांकि आर्थिक तरक्‍की के पीतल से बना उल्‍लू की मूर्ति जोड़े में रखना ज्‍यादा फलदायी होता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, ऑफिस या घर में उल्‍लू की मूर्ति रखने से पहले उसे गंगाजल से स्‍नान करा कुछ समय के लिए पूजा घर में मां लक्ष्‍मी की मूर्ति के पास रख दें। इसके बाद इसे अपनी पसंदीदा जगह पर स्‍थापित करें। इस दौरान ध्‍यान रखें कि दोनों जोड़े में ही रहें।

घर में उल्‍लू का पूरा परिवार फायदेमंद

घर में उल्‍लू की मूर्ति या तस्‍वीर लगाने से खुशहाली आती हैं और रिश्ते भी मधुर होते हैं। घर में आप मूर्ति के अलावा उल्‍लू से जुड़ा सिंबल और तस्‍वीर भी लगा सकते हैं। फेंग शुई के मुताबिक, उल्‍लू के सिंबल को आप घर में लटका भी सकते हैं। जहां पर उल्लू को रखेंगे, वहां पर आपको पॉजिटिव एनर्जी फील होगी। उल्लू के घर में रहने से बुरी नजर से बचाव होता है। वास्‍तु शास्‍त्र में उल्‍लू के पूरे परिवार को स्‍थापित करना शुभ माना गया है। घर में आप उल्‍लू की मूर्ति या तस्‍वीर ऐसी जगह पर रखें, जिससे उसकी नजर गेट की तरफ हो। इससे नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आती और घर-परिवार तरक्‍की के रास्‍ते पर चलता रहता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article