अध्यात्म

Tulsi Mala Niyam: तुलसी की माला जपने के ये हैं नियम, जानें कितनी बार फेरनी चाहिए माला, क्या नहीं होनी चाहिए भूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:55 AM IST

Astrology Tips: कहते हैं कि तुलसी की माला जपने से मनुष्य को जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। इस माला को धारण करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में तुलसी की माला जपने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने पर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

Image

तुलसी की माला का जाप करते समय ध्यान रखें सावधानियां

KEY HIGHLIGHTS
  • देवी-देवताओं के मंत्र जाप के लिए कई तरह की मालाओं का इस्तेमाल होता है
  • तुलसी की माला जपते वक्त बरतें ये सावधानियां
  • तुलसी माला धारण करने के भी कई नियम हैं

Astrology Tips: ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग मालाओं का उपयोग होता है। भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप के लिए तुलसी की माला का इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों में इसके कई लाभ और महत्व के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि, ‌भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यदि तुलसी की माला का इस्तेमाल किया जाए तो वह जल्दी खुश हो जाते हैं और भक्तों को शुभ फल मिलता है। शास्त्रों में मालाओं को धारण करने और जाप के लिए भी अलग-अलग नियम बताए गए और अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो पूजा और जाप का पूरा फल मिलता है।

तुलसी माला जपने के नियम-

  • शास्त्रों के अनुसार जिस तुलसी की माला से जाप करते हैं उसे कभी भी धारण नहीं करना चाहिए। भूलकर भी एक माला से दोनों काम न करें।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी माला जपने के बाद इसे साफ-सुथरे कपड़े से ही ढक कर रखें।
  • तुलसी की माला में कम से कम 27 और ज्यादा से ज्यादा 108 मनके होने चाहिए।
  • माला जपने के लिए आप जिस तुलसी माला का इस्तेमाल करते हैं हमेशा उसी का उपयोग करें। कभी भी किसी दूसरे की इस्तेमाल की हुई माला से जाप न करें।
  • इसके अलावा मंत्र जाप से पहले तुलसी माला की गंगाजल से शुद्धि जरूर करें।

हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी की माला से कम से कम 108 बार मंत्रों के साथ जाप करना चाहिए। इससे ज्यादा बार भी माला से जाप किया जा सकता है। इसके साथ ही 51 या 151 बार भी माला का जाप कर सकते हैं।

शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बहुत ही सकारात्मक और पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा का हिंदू धर्म में जितना महत्व होता है उतना ही इसकी माला पहनने का महत्व भी होता है और तुलसी माला का जाप करना बेहद फलदायी माना जाता है। तुलसी की माला को हिंदू सनातन धर्म में सभी मालाओं में से सबसे शुद्ध माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article