बिजनेस

IPO Market Record: 30 साल में पहली बार एक साथ खुले 6 इश्यू, कुल 10 IPO में मौका

IPO Market में बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। एक ही दिन में एक साथ 6 इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इसके अलावा आज बाजार में कुल 10 मनेबोर्ड कंपनियों के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं।

Image

IPO बाजार में साल का सबसे बड़ा धमाका

IPO Market Record : भारतीय IPO बाजार में बुधवार, 9 सितंबर को 30 साल बाद ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो हाल के वर्षों में बेहद दुर्लभ रहा है। एक ही दिन 6 Mainboard IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इससे पहले 14 अक्टूबर, 1996 को एक साथ 6 IPO खुले थे। यानी करीब तीन दशक बाद बाजार में ऐसा मौका आया है।

कुल 4509 करोड़ जुटाने की तैयारी

आज खुले इन 6 IPO के जरिए कंपनियां कुल ₹4,509.68 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें Rentomojo का इश्यू सबसे बड़ा है, जबकि Karamtara Engineering और Manipal Payment & Identity Solutions भी बड़े इश्यू लेकर बाजार में उतरी हैं।

किन 6 कंपनियों के IPO खुले

बुधवार को खुले 6 IPO में Rentomojo, Asset Reconstruction Company (India) यानी ARCIL, Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, LCC Projects और Karamtara Engineering शामिल हैं। इनमें Rentomojo ₹1,255.57 करोड़ जुटाने की कोशिश कर रही है। Karamtara Engineering का इश्यू ₹875 करोड़ और Manipal Payment & Identity Solutions का ₹805 करोड़ का है। इसके ARCIL ₹732.97 करोड़, LCC Projects ₹427.14 करोड़ और Steamhouse India ₹414 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर बाजार में आई हैं।

1996 में सिर्फ ₹21.58 करोड़ का था कुल इश्यू

दिलचस्प बात यह है कि 30 साल पहले जब 14 अक्टूबर, 1996 को जब 6 IPO एक साथ खुले थे, तब इनका कुल इश्यू साइज सिर्फ ₹21.58 करोड़ था। उस समय Cozy Enterprises, Hind Securities & Credits, Kanugo Lease & Investment, RCS Exports, Sona Processors (India) और XO Tronic ने IPO लॉन्च किए थे। इसके मुकाबले 2026 में एक ही दिन खुले छह IPO का संयुक्त आकार ₹4,509.68 करोड़ है। यह अंतर बताता है कि तीन दशकों में भारतीय Primary Market किस पैमाने पर पहुंच चुका है।

क्यों अचानक आई IPO की बाढ़?

बाजार में यह IPO बाढ़ ऐसे समय आई है, जब Share Market की हालत पस्त है। Sensex और Nifty जैसे प्रमुख इंडेक्स अभी लगातार गिरावट में है। निफ्टी 23600 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया है। असल में कंपनियों को मार्केट में लिस्टिंग के कड़ी शर्तों को पूरा करना होता है। इसके बाद ही SEBI से अप्रूवल मिलता है। ऐसे में ये कंपनियां अपने इस मौके को बर्बाद नहीं करना चाहती हैं। यही वजह है कि साल की आखिरी तिमाही खत्म (अक्टूबर-दिसंबर) होने से पहले बाजार में लिस्ट करने की होड़ मची है।

किसका कितना GMP

IPO Market की हलचल को ग्रे मार्केट में भी सपोर्ट मिल रहा है। यह सपोर्ट GMP में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 9 सितंबर 2026 को उपलब्ध GMP के हिसाब से आज खुले 6 IPO में Rentomojo का GMP सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले दिन खुले Kanohar Electricals और Glass Wall Systems का GMP भी मजबूत बना हुआ है।

IPOखुलने की तारीखबंद होने की तारीखSubscriptionGMPIssue Size
Pranav Constructions7 सितंबर9 सितंबर43.78x₹41₹351.03 करोड़
Kanohar Electricals8 सितंबर10 सितंबर5.48x₹225₹1,055.7 करोड़
Glass Wall Systems8 सितंबर10 सितंबर5.22x₹58₹427.89 करोड़
Prasol Chemicals8 सितंबर10 सितंबर0.61x₹500 करोड़
LCC Projects9 सितंबर11 सितंबर0.48x₹40₹427.14 करोड़
Asset Reconstruction Company 9 सितंबर11 सितंबर0.18x₹28₹732.97 करोड़
Rentomojo9 सितंबर11 सितंबर0.64x₹140₹1,255.5 करोड़
Steamhouse India9 सितंबर11 सितंबर0.19x₹17₹414 करोड़
Karamtara Engineering9 सितंबर11 सितंबर0.71x₹65₹875 करोड़
Manipal Payment & Identity Solutions9 सितंबर11 सितंबर0.09x₹33₹805 करोड़

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article