अध्यात्म

Horoscope Today, 04 October 2022: आज नवरात्रि की महा नवमी पर 3 राशि वालों को मिलेगी सुनहरी सफलता, धन-धान्य में होगी वृद्धि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:41 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 October 2022: आज नवरात्रि की नवमी तिथि है। जानिए नवरात्रि के आखिरी दिन मां अंबे की किन राशियों पर विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है।

Image

Today Rashifal 4 oct 2022: आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मकर राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य कन्या में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल...

मेष- सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा दशम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।तिल का पेड़ लगाएं।

वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के नवम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जाँब में कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन- छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व अष्टम चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

कर्क- गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। छात्रों के कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफ़ेद रंग शुभ

सिंह- छात्रों के कॅरियर में सफलता है। जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शमी व अपराजिता का फूल साथ में रखें।

कन्या- पँचम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध व शुक्र बैंकिंग,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जाब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।

वृश्चिक- आज शनि का तृतीय गोचर धार्मिक यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिल का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल ग्रह की शुभता बढ़ती है।

धनु- चन्द्रमा का द्वीतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर- चन्द्रमा व शनि का इस राशि में गोचर जाब के लिए शुभ है। शनि राजनीति का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर राशि में यानी द्वादश हैं। द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। बुध्य का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

मीन- सूर्य कन्या व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा - शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा का मकर भाव में गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।गो सेवा करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article