सुजीत जी महाराज-
Monthly Horoscope October 2022 (मासिक राशिफल सितंबर 2022): इस माह के प्रारंभ में मंगल वृष में, सूर्य, बुध तथा शुक्र कन्या राशि में, केतु तुला में, शनि मकर तथा गुरु अपनी राशि मीन में है। प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। सूर्य,बुध व शुक्र का एक साथ कन्या राशि में रहना एक शुभ संकेत है। 17अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि शुक्र की अपनी राशि है। इस माह कर्क व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल।
मेष- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 17 अक्टूबर के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन के लिए 13 से 24 अक्टूबर तक का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष- इस माह जाँब में 17 अक्टूबर के बाद गुरु का एकादश व सूर्य का खष्ठम गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 04 अक्टूबर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मिथुन- राशि स्वामी बुध ,सूर्य व शुक्र का चतुर्थ व शनि का अष्टम गोचर बहुत शुभ है। 17 अक्टूबर के बाद राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 11 अक्टूबर के बाद जाँब या व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।
कर्क- इस माह 17 से 25 अक्टूबर के मध्य जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- इस माह जाँब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। सूर्य का तृतीय गोचर 17 अक्टूबर के बाद आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।
कन्या- इस माह जाँब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 17 से 27 अक्टूबर के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। सूर्य ,बुध व शुक्र का एकसाथ इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 25 अक्टूबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
तुला-इस माह 17 अक्टूबर के बाद बुध का द्वादश व सूर्य का इस राशि में गोचर जाँब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 07 अक्टूबर के बाद शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।17 से 24 अक्टूबर के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक- सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ एकादश गोचर कर रहे हैं। 17 अक्टूबर के सूर्य के तुला में राशि परिवर्तन से उच्चाधिकारियों से लाभ मिलना चाहिए। आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें।
धनु- इस माह गुरु चतुर्थ व शनि द्वितीय हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य आर्थिक प्रगति देंगे।
मकर- माह के प्रथम दिन चन्द्रमा का वृश्चिक व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।
कुम्भ- माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का दशम ,गुरु का मकर व सूर्य का कन्या गोचर अनुकूल है। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रत्येक शनिवार को तिल दान करें।
मीन- गुरु का इस राशि में व शनि का एकादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 04 से10 अक्टूबर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
