अध्यात्म

Horoscope Today 21 October 2023: मेष समेत इन राशि वालों को मिल सकती है काम में सफलता, यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2023 In Hindi(आज का राशिफल): नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन मेष और मिथुन वालों को काम में सफलता मिल सकती है। यहां पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 October 2023 In Hindi(आज का राशिफल): 21 अक्टूबर का दिन राशिफल के अनुसार मेष वालों को काम में सफलता दिला सकता है। वहीं वृष वालों को थोड़ा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। मिथुन वालों को जॉब में प्रमोशन मिल सकती है। कन्या राशि के जातकों अपने बिजनेस में सफल हो सकते हैं। धनु राशि वालों को काम में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल विस्तार से। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh

Mesh

मेष आज का राशिफल ( Aries Horoscope Today)

आज का दिवस बिजनेस सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। पारिवारिक कलह से बचें। शांति के मार्ग का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

Vrishbha

Vrishbha

वृष आज का राशिफल ( Taurus Horoscope Today)

आज का दिन खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा । जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक --04 व 06

Mithun

Mithun

मिथुन आज का राशिफल ( Gemini Horoscope Today)

आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें । जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक --03 व 09

Kark

Kark

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप जॉब वर्क से यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करें । श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत लाभदायक है।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

Singh

Singh

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

जॉब में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर मे भाई का सहायता मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।

आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें।मूंग का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला ।

शुभ अंक --03 व 09

Kanya

Kanya

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

बिजनेस में सफलता है। आपकी यात्रा मंगलमय है। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ पुण्यदायी है। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।शुभ अंक -04 व 08

Libra

Libra

तुला आज का राशिफल ( Libra Horoscope Today)

जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है। आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय --माता -पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --04 व 06

Vrishchik

Vrishchik

वृश्चिक आज का राशिफल ( Scorpion Horoscope Today)

ऑफिस में तनाव का वातावरण होगा। जॉब में वर्क लोड रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से चन्द्रमा पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

Dhanu

Dhanu

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

जॉब में सफल रहेंगे।व्यवसाय को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।

आज का उपाय --शिव जी को जल ,शहद व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -03 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

Makar

Makar

मकर आज का राशिफल (Capricon Horoscope Today)

जॉब को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में वर्क के दबाव से परेशान रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय--विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को केला खिलाएं।मूंग का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 07

Kumbh

Kumbh

कुम्भ आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope Today)

व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक--01 व 03

Meen

Meen

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रेम में खुश रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article