अध्यात्म

Ganga Snan Date 2023: कब है गंगा स्नान, जानें इसका महत्व

Ganga Snan Date 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन ही गंगा स्नान किया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान से मनुष्य के सारे पाप कट जाते हैं। आइए जानते हैं कब है गंगा स्नान और इसका महत्व क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Ganga Snan Date

Ganga Snan Date 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का बहुत महत्व है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करता है। उसके सारे पाप कट जाते हैं। इस साल गंगा स्नान 26 नवंबर को किया जाएगा। कार्तिक का महीना पूजा पाठ और स्नान दान के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

गंगा स्नान शुभ मुहूर्त ( Ganga Snan Shubh Muhurat)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा रविवार, 26 नवंबर को शाम 3:53 बजे होगी। इसके अलावा, पूर्णिमा तिथि सोमवार, 27 नवंबर को 2:45 बजे समाप्त होगी। ऐसे में कार्तिक मास की पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी।

गंगा स्नान महत्व ( Ganga Snan Importance)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दौरान पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन गरीबों की मदद करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन घर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई भक्त इस दिन अपने पूरे घर की अच्छे से सफाई करता है, तो देवी लक्ष्मी उसके घर आती हैं। गंगा स्ननान करने से सारे पापों का नाश होता है और मनुष्य को मुक्ति मिलती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article