सपने में कुत्ते के काटने का क्या है मतलब, जानिए स्वप्न शास्त्र से
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 23, 2025, 01:31 PM IST
Sapne Mein Kutta Dekhna: सपने कभी हमारे अवचेतन मन में छिपी स्मृतियों का अंश तो कभी भविष्य में होने वाली किसी घटना का एक संकेत होते हैं। सोने के बाद आने वाले सपने अक्सर कभी बेहद मीठे तो कभी इतने डरावने हो जाते हैं कि डरकर हमारी नींद तक खुल जाती है। ऐसे ही एक सपना, कुत्ते द्वारा खुद पर हमला करते देखना है। हालांकि वैसे तो यह काफी नॉर्मल सपना है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इस सपने का गहरा अर्थ बताया गया है। आइए जानते हैं सपने कुत्ता देखना या उसका हिंसक हो जाने का क्या मतलब होता है?
क्या है सपने में कुत्ता देखने का मतलब
Sapne Mein Kutta Dekhna: सपनों की दुनिया बेहद रहस्यमयी होती है और स्वप्न शास्त्र में हर सपने को जीवन की घटनाओं से जोड़कर देखा गया है। कुत्ता वफादारी और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सपने में इसके दिखने का एक अलग अर्थ होता है। सपने में कुत्ते को देखने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि कुत्ता आपको सपने में किस स्थिति में दिखाई देता है।
वह शांत है, प्यार कर रहा है या हिंसक है? स्वप्न शास्त्र में सपने के अंदर कुत्ते का दिखाई देना और उसकी स्थिति की अलग-अलग व्याख्या की गई है। इसके साथ ही इसके कई अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुत्ता दिखना ज्यादातर चेतावनी या सावधानी के रूप में देखा जाता है, जो आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा करता है। हालांकि, कुछ व्याख्याओं में यह शुभ भी हो सकता है, जैसे संकट टलना या शत्रुओं पर विजय आदि भी हो सकता है।। आइए जानते हैं कि सपने में कुत्ता देखने का क्या अर्थ होता है?
सपने में कुत्ता दिखने का क्या होता है मतलब?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुत्ता मित्रता, वफादारी और कभी-कभी शत्रुता का प्रतीक होता है। यदि कुत्ता सपने में आक्रामक होकर हमला करता है, तो यह जीवन में छिपे दुश्मनों, विश्वासघात या आंतरिक संघर्ष का संकेत देता है। यह सपना बताता है कि करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है या पुराना शत्रु सक्रिय हो सकता है।
यदि कुत्ता काट लेता है, तो यह आर्थिक हानि, स्वास्थ्य समस्या या रिश्तों में तनाव का इशारा होता है। काला कुत्ता हमला करे तो शनि दोष या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है। हालांकि, यदि हमला करने के बावजूद कुत्ता काट नहीं पाता या आप बच जाते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आने वाला संकट टल जाएगा या शत्रु पराजित होंगे।
अलग-अलग स्थितियों में होते हैं विभिन्न अर्थ
अगर सपने में कुत्ता काट ले तो इसका फल अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपको करीबी से धोखा, आर्थिक नुकसान या स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, काला कुत्ता काटे तो यह शनि या भैरव संबंधी दोष का संकेत है। इसके अलावा अगर आप सपने में खुद कई कुत्तों से घिरा देखें या वे आपके ऊपर हमला करते दिखें तो इसका अर्थ परिवारिक क्लेश या कई शत्रुओं से घिरना माना जाता है। अगर आप कुत्तों से घिरने के बाद भी सपने में भागने में सफल होते हैं तो आप विजयी होंगे और आपका सफलता मिलेगी। इसके अलावा अगर कुत्ते दूसरे पर हमला करते दिखें तो यह आपके लिए शुभ है। इसका अर्थ है कि कोई खतरा टल जाएगा।
कुत्ते से जुड़ा अशुभ सपना देखें तो करें ये उपाय
कुत्ता भगवान भैरव या यम का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ते का सपना देखने पर सुबह उठकर हनुमान चालीसा या भैरव स्तोत्र पढ़ें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या दान करें। शनिवार को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें। भगवान भैरव या शिव की पूजा करें।
क्या कहता है विज्ञान?
आधुनिक मनोविज्ञान में सपने कुत्ते का हमला डर, विश्वासघात या मन के अंदर छिपे क्रोध का प्रतीक माना जाता है। यदि आप तनाव में हैं, तो यह सपना आंतरिक संघर्ष दिखाता है। सावधानी बरतें और रिश्तों पर ध्यान दें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।