Daughters Day 2023: डॉटर्स डे की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर 2012 को की थी। संयुक्त राष्ट्र की इस पहल के बाद दुनियाभर में डॉटर्स डे सेलिब्रेट किया जाने लगा। हर साल ये दिन सितंबर के आखिरी रविवार में मनाया जाता है। (Beti Diwas 2023) इस बार ये 24 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप जानेंगे किन राशियों की लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं (International Daughters Day 2023)।
कर्क राशि (Cancer)
ज्योतिष अनुसार कर्क राशि की लड़कियां अपने पिता और परिवार के लिए बहुत लकी साबित मानी जाती हैं। यदि कुंडली के ग्रह मजबूत हों तो इन बेटियों की पैदाइश से ही घर में धन-दौलत बढ़ने लगती है। इनसे जन्म से इनके पिता को तरक्की मिलती है और अगर परिवार में आर्थिक दिक्कतें चल रही हों तो वो खत्म हो जाती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि की लड़कियां भी अपने पिता के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने कार्यों से अपने पिता और परिवार का नाम रोशन करती हैं। ये बहुत बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जिस वजह से लाइफ में खूब नाम कमाती हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि की लड़कियां मेहनती, ईमानदार और दिल की साफ होती हैं। ये अपने परिवार वालों का खूब ख्याल रखती हैं और सबकी लाड़ली होती हैं। इनका अपने पिता के लिए बेहद खास संबंध होता है। ये लड़कियां हर काम में सफलता पाती हैं। अपने परिवार वालों की खुशियों का पूरा ध्यान रखती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता की किस्मत चमक जाती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
