अध्यात्म

Daily Numerology Prediction: महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों के आज सपने होंगे साकार, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 13 नवंबर का दिन गुरुवार

Daily Numerology Prediction: 13 नवंबर 2025 के दिन का मूलांक 13 के अंकों का योग 4 है। अंक 4 राहु का माना जाता है। इस कारण पूरी तारीख के अंकों का योग 6 है। अंक 6 शुक्र ग्रह का है। राहु और शुक्र मित्र हैं। इस कारण आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन हैं?

Image

13 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 13 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन, संयुक्त अंक 13 (गुरु-चंद्रमा प्रभाव) संघर्षशील लेकिन अत्यंत शुभ है। यह वैभव, प्रसिद्धि और नई दिशा का प्रतीक है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। अंक 04 का स्वामी राहु है। आज का भाग्यांक 06 (शुक्र) है। शुक्र, शनि व राहु परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र 05, 06, 08 और भाग्यांक 06 बैंकिंग, रियल एस्टेट, मीडिया, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटिक्स का प्रतीक है।

13 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 13 (राहु प्रभाव) + भाग्यांक 06 (शुक्र प्रभाव) का दुर्लभ संयोग है। राहु अनएक्सपेक्टेड सफलता और नई शुरुआत देगा। शुक्र धन, सौंदर्य, रियल एस्टेट, बैंकिंग और रिलेशनशिप में शुभ फल देगा। दिन जॉब, बिजनेस, प्रमोशन, डील और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है। आइए मूलांक से जानते हैं कि आपके लिए आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

सूर्य, मंगल व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में उन्नति होगी। मूलांक 01 व 02 वाला व्यक्ति बिजनेस में लाभ दिलाएगा। नेत्र रोग हो सकता है।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मूलांक 01 व 09 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। स्वास्थ्य पूरी तरह अच्छी रहेगी।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

गुरु, सूर्य व मंगल का पूरा सपोर्ट है। जॉब में प्रगति होगी। बिजनेस में नई जिम्मेदारी शुरू होने के संकेत हैं। कफ जनित विकार हो सकता है।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

गुरु व मंगल सपोर्टिंग हैं। बिजनेस में नई डील से लाभ होगा। जॉब में मूलांक 04 व 06 वाले सीनियर्स की मदद से प्रगति संभव है। स्वास्थ्य सुधार के लिए उड़द दान करें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र और मित्र बुध लाभ देंगे। जॉब में मूलांक 04 व 09 वाले सीनियर्स का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह खुश रहेंगे।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 व शुक्र का सहयोग सीनियर्स से प्रमोशन दिलाएगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी केतु हैं। बिजनेस में गुरु, मंगल व केतु नया अनुबंध दिला सकते हैं। जॉब में सीनियर्स के सहयोग से प्रमोशन की उम्मीद है। बीपी पेशेंट सावधानी रखें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी शनि हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ संभव है। शनि-शुक्र नई बिजनेस डील दिलाएंगे। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

मंगल अंक स्वामी, शुक्र भाग्य स्वामी और गुरु मित्र हैं। बिजनेस को नई दिशा देंगे। जॉब में मूलांक 06 व 09 वाले सीनियर्स के सहयोग से प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article