Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। धनु के स्वामी गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। सूर्य-बुध वृश्चिक में हैं। गुरु और चंद्रमा का परस्पर राशि-परिवर्तन शुभ योग बना रहा है। धनु राशि वाले सीधे चंद्रमा के प्रभाव में रहेंगे। इससे धर्म और आध्यात्म का प्रभाव प्रबल रहेगा। ऐसे में मेष और मकर राशि को सफलता मिलने के योग हैं। वहीं, मिथुन व धनु राशि को शिक्षा में उन्नति मिल सकती है। कर्क और कुंभ को धन के नए स्रोत मिल सकते हैं। इस प्रकार सभी राशि वालों को की लाइफ में कुछ अच्छा और कुछ थोड़ा सा कम अच्छा रहने वाला है। ऐसे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
आज का दिन शुभ और मंगलकारी है। आत्मबल बढ़ेगा, नई सफलता के सोपान बनेंगे। छात्रों को शानदार सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ, धन आगमन के योग। आईटी-मीडिया और राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। दाम्पत्य और लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव। मधुमेह के मरीज सावधान रहें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन आएगा और अच्छे कार्यों में खर्च भी होगा। आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। निवेश के नए अवसर बनेंगे। मीडिया-मार्केटिंग, बीटेक-एमबीए के स्टूडेंट्स और आईटी-मैनेजमेंट वाले शानदार सफलता पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। नेत्र विकार संभव है।
उपाय: गौमाता को केला खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
व्यस्त दिन रहेगा, फिर भी धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। लंबित काम पूरे होंगे। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा।
उपाय: गाय को पालक/हरा चारा खिलाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि
मन एकाग्र रखें क्योंकि आप किसी महान उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, आध्यात्मिक उन्नति होगी। बैंकिंग-आईटी में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। एमबीए-लॉ के स्टू़डेंट्स के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। संतान की सफलता से खुशी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है।
उपाय: अन्न दान करें, माता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि
व्यवसाय में अच्छी सफलता मिल सकती है। बैंकिंग-आईटी में आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। मित्र के आने से खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी, वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की पूरी उम्मीद है।
उपाय: सूर्य बीज मंत्र जपें, पिता का आशीर्वाद लें, बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
भाग्यवृद्धि का दिन। आईटी और फिल्म क्षेत्र में उन्नति। नए बिजनेस की बाधाएं दूर होंगी। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खर्च को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। सेहत में सावधानी रखें।
उपाय: निर्धन को वस्त्र दान करें, श्री रामरक्षास्तोत्र पढ़ें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
धन निवेश की योजना बनेगी। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आईटी-मीडिया में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। धन व्यय ज्यादा होगा। स्टूडेंट्स अपनी प्रगति से खुश होंगे। खूबसूरत यात्रा के योग हैं। बीपी की समस्या हो सकती है।
उपाय: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, श्री सूक्त पढ़ें, अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि
मीडिया-बैंकिंग वाले करियर को नया मोड़ देंगे। ऑफिस में खूब रुचि रहेगी। धन आगमन संभव है। लव लाइफ अच्छी। दाम्पत्य जीवन में साथी को समय दें। बिजनेस में प्रसन्नता मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें, मसूर दाल दान करें, हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि
व्यवसाय में सफलता। बीटेक-एमबीए फाइनल ईयर छात्रों को प्लेसमेंट मिल सकता है। अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आईटी-फिल्म-मीडिया में नए अवसर। जॉब में प्रगति संभव है। लव लाइफ में थोड़ी कमी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: सात अन्न दान करें, हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
स्थिति पहले से बेहतर। मेहनत और लगन से नई सफलता मिलेगी। मीडिया-फिल्म-आईटी वाले टारगेट पूरा करेंगे। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता। लव लाइफ अच्छी।
उपाय: काले वस्त्र दान करें, हनुमान मंदिर में कपूर जलाएं।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
धन व्यय ज्यादा हो सकता है। आईटी-मीडिया में जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग वाले टारगेट पूरा करेंगे। ऑफिस में तनाव संभव। लव लाइफ सुखद, विवाह की बात आगे बढ़ेगी। न्यायिक सेवा और राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
लॉ-एमबीए स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी। आईटी-बैंकिंग-फिल्म और प्रशासनिक सेवा में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शुभ समय है। बीपी-शुगर से परेशानी संभव है।
उपाय: शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं, फल दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
