Chhath Puja Usha Arag Time 2023 (Today Sun Rise Time): सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस पर्व की खास रौनक बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में नजर आती है। छठ का त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा में मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की अराधना की जाती है। छठ पूजा में जो शाम के अर्घ्य को संध्या अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य को उषा अर्घ्य कहा जाता है। यहां जानिए शहर अनुसार छठ पूजा अर्घ्य समय (Today Sunset Time)।
Chhath Puja Arghya Time 2023 (छठ पूजा अर्घ्य समय 2023)
| शहर | संध्या अर्घ्य समय (19 नवंबर 2023) | उषा अर्घ्य समय (20 नवंबर 2023) |
| पटना | 05:00 PM | 06:11 AM |
| लखनऊ | 05:14 PM | 06:31 AM |
| नोएडा | 05:26 PM | 06:48 AM |
| रांची | 05:03 PM | 06:07 AM |
| दिल्ली | 05:26 PM | 06:46 AM |
| कोलकाता | 04:52 PM | 05:53 AM |
| जयपुर | 05:35PM | 06:51 AM |
| भोपाल | 05:03 PM | 06:38 AM |
| रायपुर | 05:21 PM | 06:15 AM |
| देहरादून | 05:20 PM | 06:49 AM |
| मुंबई | 06:00 PM | 06:50 AM |
| वाराणसी | 05:09 PM | 06:19 AM |
| कानपुर | 05:17 PM | 06:32 AM |
| गुरुग्राम | 05:27 PM | 06:49 AM |
| चंडीगढ़ | 05:24 PM | 06:54 AM |
| शिमला | 05:52 PM | 06:54 AM |
| अहमदाबाद | 05:54 PM | 06:57 AM |
| पुणे | 05:56 PM | 06:45 AM |
| नागपुर | 05:31 PM | 06:28 AM |
छठ पूजा के दिन निर्जला व्रत रखते हैं और छठ का प्रसाद तैयार करते हैं। फिर शाम में छठ का प्रसाद लेकर किसी नदी या घाट में जाते हैं और वहां पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती छठ की कथा सुनते हैं और रात भर माता छठी के गीत गाते हैं। फिर अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को जल दिया जाता है।
