Chaturdashi Shradh Date: पितृ पक्ष का समापन जल्द ही होने वाला है। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सिंतबर से हुई थी और इसका समापन 14 अक्टूबर को होने वाला है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए श्राद्ध कर्म और पिंडदान किये जाते हैं। इस समय किये गए श्राद्ध कर्म में पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। चतुर्दशी श्राद्ध के दिन तर्पण करने के अलग नियम है। आइए जानते हैं कब है चतुर्दशी श्राद्ध।
चतुर्दशी श्राद्ध कब है
पंचांग के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 को है। इस दिन चतुर्दशी श्राद्ध किया जाएगा। चतुर्दशी तिथि के दिन उन लोगों की याद में श्राद्ध किया जाता है जिनकी अकाल मृत्यु हो गई हो। इसे घायल चतुर्दशी भी कहा जाता है।चतुर्दशी श्राद्ध तर्पण समय
चतुर्दशी श्राद्ध शुक्रवार, अक्टूबर 13, 2023 कोकुतुप मूहूर्त - 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स
रौहिण मूहूर्त - 12:30 पी एम से 01:17 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स
अपराह्न काल - 01:17 पी एम से 03:35 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 19 मिनट्स
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 12, 2023 को 07:53 पी एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 13, 2023 को 09:50 पी एम बजे
