Chandra grahan September 2025 ka rashiyon par prabhav (आज का चंद्र ग्रहण शुभ है या अशुभ): 7 सितम्बर 2025 का चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को कुम्भ राशि पर लग रहा है। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, इस ग्रहण पर राहु कुंभ में व सूर्य सिंह में तथा गुरु मिथुन राशि में हैं। कुंभ का स्वामी शनि है। इस समय कुंभ,मीन व मेष पर शनि की साढ़े साती भी है। शनि न्याय,पूर्व जन्म,व्यवसाय,वित्त,राजनीति व धर्म का भी कारक ग्रह है। इसलिए यह ग्रहण सभी जातकों को प्रभावित करेगा। ग्रहण काल के बाद स्नान कर पूजन व दान करने से समस्त दोष समाप्त हो जाते हैं। ग्रहण काल में सिर्फ भगवान के नाम का जप ही पर्याप्त है। यदि आप ऑफिस में हैं तो भगवान के किसी भी नाम का मानसिक जप करते रहें।
चंद्र ग्रहण सितंबर 2025 का राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है। मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। श्री हनुमान जी का उपासना करें। गेहूं,गुड़ का दान करें।
चंद्र ग्रहण का वृष राशि पर प्रभाव
धन का आगमन लेकिन व्यय भी होगा। ग्रहण इसी राशि पर दषम रहेगा। स्वास्थ्य सुख भी प्रभावित होगा। हनुमान बाहुक का पाठ करें। चीनी,चावल का दान करें।
चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव
स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। व्यय होगा लेकिन धन का आगमन हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय का पालक खिलाएं। मूंग व कपूर का दान करें।
चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव
मानसिक परेशानी रह सकती है। आर्थिक सुख में बाधा रह सकती है। भगवान शिव की उपासना करें।चीनी, दुग्ध, चावल का दान करें।
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
धन की प्राप्ति से ज्यादा व्यय की व्यवस्था बन जाएगी।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
चंद्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। वस्त्र का दान करें।
चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है। भगवान शिव की उपासना करें। तुला पर यह ग्रहण व्यवसाय में नुकसान भी दे सकता है। इत्र, चावल, चीनी का दान शुभ होगा।
चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
धार्मिक विचार बने रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव
धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा होगी। श्री विष्णु उपासना करें। अन्न दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान करना भी शुभ रहेगा।
चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव
आर्थिक परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। भगवान शिव की पूजा करें। तिल का दान करें।
चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण इसी राशि पर लग रहा है। धन की प्राप्ति लेकिन हेल्थ में दिक्कत आ सकती है। कुशोदक से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करें। तिल, उड़द का दान करें।
चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तक,कलम, अन्न का भी दान शुभ रहेगा।
