अध्यात्म

नवंबर का चंद्र ग्रहण भारत के लिए शुभ, विदेश में बढ़ेगी साख तो इन चीजों में भी मिलेगा लाभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 11:31 AM IST

Chandra Grahan 2022 Date And Time: नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल 2022 का आखिरी ग्रहण भी होगा। जानिए भारत पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Image

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को

Chandra Grahan 2022 Date: चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से और भारत दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर। जानिए इस चंद्र ग्रहण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण का भारत पर शुभ प्रभाव: ये चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में घटित हो रहा है। ज्योतिष अनुसार यदि स्वतंत्र भारत की कुंडली के आधार पर इसका अध्ययन करें तो ये स्वतंत्र भारत की कुंडली के लग्न से द्वादश भाव की राशि है। इस प्रकार ये चंद्रग्रहण भारत को ध्यान देने योग्य स्थितियां उत्पन्न करेगा लेकिन राशि से दशम भाव पर प्रभाव डालने के कारण भारत के लिए ये ग्रहण कई मामलों में शुभ भी साबित होगा। इस ग्रहण के कारण भारत के विदेशी व्यापार में बढ़ोतरी होगी और विदेशों में भारत की साख भी बढ़ेगी। भारत को विश्व पटल पर बड़ी जगह मिलने की आसार रहेंगे। हालांकि कुछ देश भारत की इस स्थिति के विरुद्ध अपना पक्ष रखते हुए भी नजर आएंगे।

इन राशियों को होगा लाभ: ये चंद्रग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा। कर्क राशि वालों को भी इस ग्रहण से लाभ मिलेगा। करियर में आप जबरदस्त तरक्की हासिल करेंगे। वृश्चिक वालों को इस दौरान कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और कुंभ राशि के जातकों को धनलाभ होने के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रकार मिथुन राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों के लिए ये चंद्रग्रहण बहुत लाभदायक साबित होने वाला है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान: ये चंद्रग्रहण मेष राशि में हो रहा है इसलिए मेष राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उन्हें परेशान कर सकती हैं। इसी के साथ ये ग्रहण वृष वालों के लिए भी परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन हानि और खर्चों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को कार्यों में विघ्न का सामना करना पड़ेगा और मीन राशि के जातकों को धन हानि की स्थिति बन सकती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article