अध्यात्म

Sawan Purnima Upay 2024: सावन पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, धन से भर जाएगा भंडार

Sawan Purnima Upay 2024: सावन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Sawan purnima 2024

Sawan Purnima Upay 2024: सावन मास की पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित मानी जाती है। पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। सावन पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करने से और गंगा स्नना के दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। धन की प्राप्ति के लिए सावन महीने की पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय किये जाते हैं। आइए जानें सावन पूर्णिमा के अचूक उपाय।

सावन पूर्णिमा उपाय (Sawan Purnima Upay)

चंद्र दोष से मुक्ति के लिए

सावन पूर्णिमा के दिन आप चावल, चीनी, दूध या चांदी के साथ- साथ किसी भी सफेद रंग की वस्तु का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और जातक को चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है।

धन प्राप्ति के लिए

सावन पूर्णिमा के दिन धन की प्राप्ति के लिए एक नारियल लें और माता लक्ष्मी का ध्यान लगाकर उसे करीब 10 मिनट तक अपने हाथों में रखें। उसके बाद उस नारियल को किसी पवित्र जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा और धन से आपका भंडार भरेगा।

नौकरी में तरक्की के लिए

अच्छी नौकरी पाने के लिए या नौकरी में तरक्की पाने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन सिंघाडे की रोटी और मूली लेकर मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छी नौकरी मिल जाएगी और नौकरी में प्रमोशन की भी संभावना बढ़ेगी।

दांपत्य जीवन के लिए

यदि आप अपने दांपत्य जीवन में खुशियां लाना चाहते हैं और अपने संबंध को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सावन पूर्णिमा के दिन चांदी का हाथी या मेटल का हाथी खरीद कर लाएं और अपने बेडरूम किसी टेबल पर रख दें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article