अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कब लगेगा इसका सूतक

Chandra Grahan 2023 Date And Time In India (चंद्र ग्रहण कब लगेगा): हिंदू पंचांग अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। जानिए कब लगेगा इसका सूतक।

Image

Chandra Grahan October 2023 Kab Lagega

Chandra Grahan 2023 Date And Time In India (चंद्र ग्रहण कब लगेगा): साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा की रात में लगने जा रहा है। इसी के साथ ये इस साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान तमाम तरह के शुभ कार्यों को करने पर रोक जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के तमाम क्षेत्रों में दिखाई देगा। ग्रहण की शरुआत 29 अक्टूबर को 01:06 AM से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 02:22 पर होगी। जानिए अक्टूबर के चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल यहां।

Chandra Grahan 2023 In India Date And Time (चंद्र ग्रहण 2023 कब लगेगा)

खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण - 29 अक्टूबर 2023

चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ - 01:06 AM

चन्द्र ग्रहण समाप्त - 02:22 AM

स्थानीय ग्रहण की अवधि - 01 घण्टा 16 मिनट्स 16 सेकण्ड्स

उपच्छाया से पहला स्पर्श - 11:32 PM, अक्टूबर 28

प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 01:06 AM

परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 01:44 AM

प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:22 AM

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:55 AM

उपच्छाया की अवधि - 04 घण्टे 23 मिनट्स 07 सेकण्ड्स

Chandra Grahan 2023 Sutak Time (चंद्र ग्रहण सूतक टाइम 2023)

चंद्र ग्रहण का सूतक आम लोगों के लिए 28 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को 02 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक काल 28 अक्टूबर की रात 08:52 से प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को 02:22 AM पर होगी। चूंकि भारत में चंद्र ग्रहण लग रहा है इसलिए यहां इसका सूतक काल माना जाएगा।

Chandra Grahan 2023 Visible Places (चंद्र ग्रहण 2023 कहां दिखाई देगा)

साल 2023 का आखिरी चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा ये ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों से दिखायी देगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article