अध्यात्म

Dhanteras 2026: धनतेरस कब है 2026, धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय क्या है

Dhanteras 2026 Kab hai, धनतेरस कब है : साल 2026 में धनतेरस कितनी तारीख को है, यहां पढ़ें धनतेरस कब है, डेट एंड टाइम। धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त और धनतेरस पर खरीदारी का समय क्या है।

Image

Dhanteras kab hai, धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026 Kab hai, धनतेरस कब है : दिवाली की रौनक शुरू हो गई है और बाजारों में सोने-चांदी से लेकर नए गाड़ी-बर्तनों की खरीदारी की तैयारी भी तेज हो गई है। धनतेरस या धनत्रयोदशी के अवसर पर खरीदारी का खास महत्व होता है। ऐसे में नोट करें 2026 में धनतेरस कितनी तारीख की है, धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त और धनतेरस पर खरीदारी का समय क्या है।

    साल 2026 में धनतेरस का त्योहार शुक्रवार, 6 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि, त्रयोदशी तिथि अगले दिन यानी 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी। धनतेरस सिर्फ सोना, चांदी और बर्तन खरीदने का दिन नहीं है, बल्कि यह अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और नई शुरुआत की कामना से जुड़ा पर्व भी है।

    धनतेरस 2026 कब है

    धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि और पूजा के समय को ध्यान में रखते हुए धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

    धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

    धनतेरस पर शाम के समय भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने की परंपरा है। नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

    • धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
    • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: सुबह 10:30 बजे
    • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर, सुबह 10:47 बजे
    • पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक

    हालांकि ध्यान रखें कि पूजा का समय अलग-अलग शहरों में थोड़ा बदल सकता है।

    धनतेरस पर खरीदारी का समय क्या है

    धनतेरस पर घर की साफ-सफाई कर, पूजा की जाती है। धन त्रयोदशी के शुभ दिन पर सोना, चांदी, पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन, झाड़ू, धनिया के बीज, पूजा का दीया, भगवान धन्वंतरि की तस्वीर, गाड़ी या घर तो काम से जुड़ी जरूरी चीजें खरीदने का महत्व माना गया है।

    धनतेरस के दिन सुबह 10:30 बजे तिथि आरंभ होने के बाद पूरे दिन और रात तक खरीदारी की जा सकती है। पंचांग अनुसार धनतेरस की खरीदारी के लिए वृषभ काल सबसे श्रेष्ठ माना जा रहा है। जो शाम 6 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर रात को 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में धनतेरस पर खरीदारी कर सकते हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article