अध्यात्म

Chandra Grahan 2022 Date: नवंबर में चंद्र ग्रहण, इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आपकी राशि है इसमें?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:14 PM IST

Chandra Grahan Or Lunar Eclipse 2022 Date: ये साल का आखिरी ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा।

Image

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा

KEY HIGHLIGHTS
  • ये साल का आखिरी ग्रहण होगा। भारत के लोग इस ग्रहण को देख सकेंगे।
  • ये चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर मेष राशि में लगने जा रहा है।
  • धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण अशुभ माना जाता है।

Chandra Grahan 2022 Date And Time: साल का आखिरी ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण। जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह ही जाती है। भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। जानिए इस चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ जरूरी बातें।

चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2022 Date And Time)

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसकी शुरुआत शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर। उपच्छाया में पहला स्पर्श दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर होगा और उपच्छाया में अंतिम स्पर्श शाम 7 बजकर 25 मिनट पर होगा। सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और समाप्ति 06 बजकर 18 मिनट पर होगी।

कहां दिखाई देगा ग्रहण: ये चन्द्र ग्रहण मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, रांची, गुवाहाटी, पटना कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ

धनु राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। धन का संचय करने में आप कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि- इस राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ेगा बल्कि इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

मकर राशि- कार्यक्षेत्र में बदलाव का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article