Chandra Grahan 2022 Date and Time in India: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। ग्रहण काल में कई तरह के कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है। क्योंकि ये अवधि बेहद अशुभ मानी जाती है। जानिए 8 नवंबर को लगने वाले ग्रहण की पूरी डिटेल।
चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2022 Date And Time)
चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है। इसकी शुरुआत शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर। सूतक काल 9 बजकर 21 मिनट पर शुरु होगा और समाप्ति ग्रहण के साथ होगी।
कहां दिखेगा ये ग्रहण: ये चन्द्र ग्रहण मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत के भी कुछ हिस्सों में ग्रहण नजर आने वाला है।
भारत में कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण: भारत में, पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा जबकि देश के अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें: धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। ग्रहण काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिये जाते हैं। खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं। ग्रहण काल में मन ही मन ईश्वर की अराधना करनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
