Chaitra Navratri 2023 Kab Se Shuru Hai: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) हिंदुओं का एक पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दौरान मां दुर्गा की उपासना की जाती है। साल में वैसे तो 4 नवरात्रि आती हैं लेकिन चैत्र महीने में आने वाली नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस बार ये नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैं और इसका समापन 31 मार्च को होगा। 30 मार्च को राम नवमी (Ram Navami) मनाई जाएगी। बता दें इस बार मां अंबे की उपासना का ये पावन पर्व पंचक में शुरू हो रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि क्या पंचक का नवरात्रि की पूजा पर भी कोई असर पड़ेगा।
दरअसल पंचक को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। लेकिन ज्योतिष अनुसार नवरात्रि पूजा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि नवरात्रि के नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। ऐसे में इन पंचक का घटस्थापना मुहूर्त पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023 (Chaitra Navratri Ghatasthapana Muhurat 2023)
चैत्र घटस्थापना की शुरूआत- 22 मार्च 2023, बुधवार
घटस्थापना मुहूर्त - 22 मार्च की सुबह 06:23 AM से 07:32 AM तक
अवधि - 01 घण्टा 09 मिनट्स
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 21 मार्च 2023 को 10:52 PM बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 22 मार्च 2023 को 08:20 PM बजे
मीन लग्न प्रारम्भ - 22 मार्च 2023 को 06:23 AM बजे
मीन लग्न समाप्त - 22 मार्च 2023 को 07:32 AM बजे
चैत्र नवरात्रि 2023 कब से कब तक रहेंगी (Chaitra Navratri 2023 Start And End Date)
| तारीख | तिथि | मां का रूप |
| 22 मार्च 2023, बुधवार (प्रतिपदा तिथि) | नवरात्रि दिन 1 | मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना |
| 23 मार्च 2023, गुरुवार (द्वितीया) | नवरात्रि दिन 2 | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
| 24 मार्च 2023, शुक्रवार (तृतीया) | नवरात्रि दिन 3 | मां चंद्रघंटा पूजा |
| 25 मार्च 2023, शनिवार (चतुर्थी) | नवरात्रि दिन 4 | मां कुष्मांडा पूजा |
| 26 मार्च 2023, रविवार (पंचमी) | नवरात्रि दिन 5 | मां स्कंदमाता पूजा |
| 27 मार्च 2023, सोमवार (षष्ठी) | नवरात्रि दिन 6 | मां कात्यायनी पूजा |
| 28 मार्च 2023, मंगलवार (सप्तमी) | नवरात्रि दिन 7 | मां कालरात्रि पूजा |
| 29 मार्च 2023, बुधवार (अष्टमी) | नवरात्रि दिन 8 | मां महागौरी पूजा, कन्या पूजन |
| 30 मार्च 2023, गुरुवार (नवमी) | नवरात्रि दिन 9 | मां सिद्धिदात्री पूजा, कन्या पूजन, रामनवमी |
| 31 मार्च 2023, शुक्रवार (दशमी) | नवरात्रि दिन 10 | नवरात्रि पारणा |
