Chaitra Navratri 2023 Dates: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। ये पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। कई राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से होती है। इस दिन घटस्थापना (Ghatasthapana) की जाती है। साथ ही इसी दिन से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत भी हो जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा (Maa Durga) के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है।
इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। इस दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना (Kalash Sthapana) की जाएगी। इस बार मां की सवारी नाव रहेगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मां का नाव पर सवार होकर आना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। जानिए नाव पर सवार होकर आ रही मां अंबे किन राशियों की नैया लगाएंगी पार।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
चैत्र नवरात्रि के नौ दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। मां की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। इस दौरान आपको अनेक तरह के लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए सफलता भरा साबित होगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
चैत्र नवरात्रि में मां अंबे आप पर मेहरबान रहेंगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पुराने किसी रोग से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
इस राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी। आपके जीवन की गंभीर परेशानियों का अंत होगा। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, प्रेम और शादीशुदा जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको विजय प्राप्त होंगी।
Chaitra Navratri 2023 Dates (चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि)
| तारीख | तिथि | मां का रूप |
| 22 मार्च 2023, बुधवार | प्रतिपदा, नवरात्रि दिन 1 | मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना |
| 23 मार्च 2023, गुरुवार | द्वितीया, नवरात्रि दिन 2 | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
| 24 मार्च 2023, शुक्रवार | तृतीया, नवरात्रि दिन 3 | मां चंद्रघंटा पूजा |
| 25 मार्च 2023, शनिवार | चतुर्थी, नवरात्रि दिन 4 | मां कुष्मांडा पूजा |
| 26 मार्च 2023, रविवार | पंचमी, नवरात्रि दिन 5 | मां स्कंदमाता पूजा |
| 27 मार्च 2023, सोमवार | षष्ठी, नवरात्रि दिन 6 | मां कात्यायनी पूजा |
| 28 मार्च 2023, मंगलवार | सप्तमी, नवरात्रि दिन 7 | मां कालरात्रि पूजा |
| 29 मार्च 2023, बुधवार | अष्टमी, नवरात्रि दिन 8 | मां महागौरी पूजा, कन्या पूजन |
| 30 मार्च 2023, गुरुवार | नवमी, नवरात्रि दिन 9 | मां सिद्धिदात्री पूजा, कन्या पूजन, रामनवमी |
| 31 मार्च 2023, शुक्रवार | दशमी, नवरात्रि दिन 10 | नवरात्रि पारणा |
