अध्यात्म

Buddha Purnima 2024 Date: मई में मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

Buddha Purnima 2024 Date: बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा को ही कहते हैं। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब पड़ेगी।

Image

Buddha Purnima 2024 Date

Buddha Purnima 2024 Date: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakha Purnima 2024) और सत्य विनायक पूर्णिमा (Satyavinayak Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान नारायण के 23वें अवतार यानी भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। यही वजह है कि ये पूर्णिमा काफी खास मानी जाती है। मान्यताओं अनुसार इस पूर्णिमा का व्रत रखने से अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है। यहां जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब पड़ेगी।

बुद्ध पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त (Buddha Purnima 2024 Date And Time)

इस साल 23 मई को गौतम बुद्ध की 2586वां जयन्ती मनाई जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 22 मई 2024 की शाम 06 बजकर 47 मिनट से हो जाएगी और उसकी समाप्ति 23 मई 2024 को शाम 07:22 बजे होगी।

बुद्ध पूर्णिमा महत्व (Buddha Purnima Ka Mahatva)

बुद्ध भगवान को हिंदू धार्मिक ग्रंथ में भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। कहा जाता है वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन ही बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इस पवित्र दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा होती है।

कौन हैं भगवान गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था। वे एक आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। गौतम बुद्ध के जन्म और मृत्यु के समय को लेकर मतभेद हैं। लेकिन अधिकांश इतिहासकारों ने भगवान बुद्ध का जीवनकाल 563-483 ई.पू. के बीच माना है। बुद्ध का जन्म स्थान नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान माना जाता है तो वहीं बुद्ध की मृत्यु, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई थी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article