अध्यात्म

फूंक-फूंक कर रखें कदम! बुध के मेष में अस्त होने से इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Budh Ast 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 18 मई 2025 को मेष राशि में अस्त हो गए हैं। बुध के अस्त होते ही कुछ राशि वालों को दुखों का पहाड़ टूट सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Image

बुध के मेष में अस्त होने से इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Budh Ast 2025: बुध महाराज 18 मई 2025 की रात 12 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं और ये 11 जून 2025 को उदित होंगे। ज्योतिष में बुध की अस्त अवस्था को अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई राशियों को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको बताएंगे मुख्य रूप से बुध की ये चाल किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

मेष राशि

मेष राशि में बुध के अस्‍त होने से आपको अपने कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान दूसरों से बात करने में कठिनाई हो सकती है। जो लोग संचार और कला के क्षेत्र में काम करते हैं, उन सभी जातकों के लिए यह परिवर्तन बड़ी समस्‍या देने का काम करेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी बुध का अस्त होना अनुकूल नहीं है।

वृषभ राशि

बुध आपके बारहवें भाव में अस्‍त हो रहे हैं जिसका मतलब है कि आपकी बचत में कमी आ सकती है। जो जातक पहले से ही स्‍टॉक मार्केट में निवेश कर चुके हैं उन्‍हें इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि

बुध मेष राशि में अस्‍त होने के दौरान मिथुन राशि के जातक परेशानी में फंस सकते हैं। आपकी सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस समय आपकी मां की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए उनकी नियमित जांच करवाते रहें। इस समय निवेश करने से बचें।

कर्क राशि

बुध का मेष राशि में अस्‍त होना मिलेजुले परिणाम दे सकता है। इस समय आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। इस दौपान आपको अपनी यात्राओं और शौक को टालना पड़ सकता है। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। गलतफहमियों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article