Chandra Gochar On Sawan Month First Day 2026: धार्मिक दृष्टि से सावन का प्रत्येक दिन खास होता है। हालांकि, इस बार सावन 2026 के पहले दिन का ज्योतिषीय महत्व भी है। इस दिन चंद्रमा का नक्षत्र गोचर हो रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है। जिस भी दिन चंद्र ग्रह की स्थिति (राशि और नक्षत्र) में परिवर्तन होता है, तब से राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव होना शुरू हो जाता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार चंद्र ग्रह का सावन 2026 के पहले दिन नक्षत्र गोचर हो रहा है। ऐसे में मानव जीवन में परिवर्तन आना तय है।
सावन 2026 में कब से कब तक है?
हिन्दू पंचांग के मुताबिक, सावन यानी श्रावण मास की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन यानी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार 30 जुलाई 2026 को प्रतिपदा तिथि है, जिसकी वजह से इसी तारीख से सावन 2026 की शुरुआत होगी। वहीं, समापन 28 अगस्त 2026 को होने वाला है।
सावन के पहले दिन कब होगा चंद्र गोचर?
30 जुलाई 2026 को सावन के पहले दिन शाम को 5 बजकर 43 मिनट के आसपास चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। इस दिन चंद्र ग्रह ग्रहों के सेनापति यानी मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर करेंगे। 31 जुलाई 2026 की शाम 7 बजकर 26 मिनट तक चंद्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में ही रहेंगे। वहीं, इससे पहले श्रवण नक्षत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
चंद्र नक्षत्र गोचर से किन 4 राशियों को लाभ होगा?
मिथुन राशि
सावन के पहले दिन होने वाले चंद्र गोचर से मिथुन राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी। यदि आप संभलकर वाहन चलाएंगे तो सुरक्षित रहेंगे। ऑफिस का कार्य वक्त पर पूर्ण होगा, जिसके बाद घर वालों को समय दे पाएंगे।
सिंह राशि
मिथुन के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रह का सावन 2026 के पहले दिन नक्षत्र गोचर करना शुभ रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही जीवन में शांति और समृद्धि का स्थायी वास होगा।
कुंभ राशि
सावन के पहले दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर करना मिथुन, सिंह और मकर के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर वालों से रिश्ते सुधरेंगे। खासकर, माता से चल रही अनबन खत्म होगी।
मकर राशि
सावन के पहले दिन होने वाले चंद्र गोचर से मकर राशि वालों को लाभ होगा। बता दें कि ये राशि धनिष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत आती है। कई साल पहले खोई हुई कोई कीमती चीज अब आपको मिल सकती है। इसके अलावा ऑफिस में आप अच्छा काम करेंगे। बोनस भी इस बार आपको मिल सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़े रोग परेशान नहीं करेंगे।
''बता दें कि इन 4 राशियों का राशिफल पूर्ण रूप से सामान्य फलादेश पर आधारित है। ऐसे में कुंडली में ग्रहों की स्थिति और योगों के आधार पर वास्तविक परिणाम अलग हो सकते हैं।''
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
