अध्यात्म

सूर्य की राशि में केतु का प्रवेश, तीन राशियों का चमकेगा भाग्य तो कुछ को होगा तगड़ा नुकसान!

Ketu Gochar 2025: 18 मई 2025 को केतु ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। केतु का यह गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। चलिए जानते हैं आपकी राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Image

सूर्य की राशि में केतु करेंगे प्रवेश

Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में केतु को वैराग्य, आत्मनिरीक्षण, मोक्ष, रहस्य और भ्रम का ग्रह माना जाता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 18 मई को ये ग्रह कन्या से सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि में गोचर के दौरान यह आत्म-अभिव्यक्ति, अहंकार और रचनात्मकता जैसे विषयों को प्रभावित करता है। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर कैसा रहेगा।

केतु गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष (Aries)- प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। संतान को लेक चिंतत रहेंगे। रचनात्मकता में कमी देखने को मिलेगी। शिक्षा में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है।

वृषभ (Taurus)- घर-परिवार वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। करियर में तेजी से ग्रोथ मिलेगी।

मिथुन (Gemini)- आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से दूरी बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। संचार में भ्रम संभव है।

कर्क (Cancer)- वाणी में कटुता आ सकती है। धन के मामलों में अस्थिरता बनी रहेगी। खानपान में संयम ज़रूरी है।

सिंह (Leo)- इस अवधि में आत्मविश्वास में गिरावट देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

कन्या (Virgo)- आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। खर्चों में अनियमितता रहेगी। विदेश यात्रा पर जाएंगे। ध्यान और साधना से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

तुला (Libra)- मित्रों से झगड़ा हो सकता है। अपेक्षित लाभ में रुकावट आ सकती है। नेटवर्किंग में सावधानी रखें।

वृश्चिक (Scorpio)- करियर में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अधिकारी या बॉस से असहमति हो सकती है। अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)- भाग्य में गिरावट का अनुभव करेंगे। गुरुओं से मतभेद हो सकता है। बेवजह की यात्रा से बचना होगा।

मकर (Capricorn)- मानसिक तनाव और बदलाव की संभावनाए हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

कुंभ (Aquarius)- वैवाहिक जीवन तनाव रहेगा। पार्टनर से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। बिजनेस साझेदारियों में सावधानी बरतें।

मीन (Pisces)- शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिलेगा। सेवाभाव बढ़ सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article