Budh Chandra Yuti In Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन 2026 की शुरुआत हो जाएगी, जो कि ज्योतिष दृष्टि से भी इस बार खास है। 28 अगस्त 2026 को सावन के समाप्त होने से पहले कई ग्रहों का राशि गोचर होगा। साथ ही शक्तिशाली ग्रहों की युति भी देखने को मिलेगी। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार सावन 2026 में बुध और चंद्र ग्रह की भी युति बन रही है यानी ये दोनों ग्रह साथ में एक राशि में रहेंगे। आज यहां पर आप जानेंगे कि ग्रहों के राजकुमार बुध और मन-भावनाओं के कारक ग्रह चंद्र की कर्क राशि में युति सावन 2026 में कब से कब तक बनेगी। साथ ही आपको उन 3 राशियों के राशिफल के बारे में पता चलेगा, जिनके जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
कर्क राशि में कब से कब तक बनेगी युति?
द्रिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को शाम में 7 बजकर 58 मिनट के आसपास बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 22 अगस्त 2026 तक रहने वाले हैं। इस बीच 11 अगस्त को चंद्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्र ग्रह का ये गोचर सुबह 4 बजकर 42 मिनट के आसपास होगा। बता दें कि कर्क राशि में चंद्रमा 13 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 11 अगस्त की सुबह से लेकर 13 अगस्त 2026 की सुबह तक बुध और चंद्र ग्रह की युति कर्क राशि में बनेगी।
बुध-चंद्र की युति से किन 3 राशियों को लाभ होगा?
| लाभ राशियां (Zodiac Sign) | स्वामी ग्रह (Ruling Planet) | मुख्य चिन्ह (Symbol) |
| मिथुन | बुध | जुड़वां (The Twins) |
| कर्क | चंद्र (चंद्रमा) | केकड़ा (Crab) |
| कन्या | बुध | हाथ में फूलों की डाली लिए एक कन्या (A young woman holding a stalk or ear of wheat) |
बुध-चंद्र की युति का सकारात्मक प्रभाव
मिथुन राशि
बुध और चंद्रमा की युति के सकारात्मक प्रभाव से मिथुन राशि वालों को अपार लाभ होने के योग हैं। आप अपने तेज दिमाग से किसी जरूरी कार्य को पूर्ण करेंगे। साथ ही बेहतरीन संवाद शैली से सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशि
बुध और चंद्रमा की युति कर्क राशि में ही बन रही है, जिससे इनके जातकों को लाभ होगा। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आसानी से प्रभावित होंगे। साथ ही रिश्तों में नरमी आएगी और घर का वातावरण ठीक रहेगा।
कन्या राशि
मिथुन और कर्क के अलावा कन्या राशि वालों को भी बुध और चंद्रमा की युति से लाभ होगा। बिजनेस को लेकर कोई टेंशन है तो वो दूर होगी। साथ ही संवाद शैली में सुधार होगा। घर वालों से झगड़ा भी इन दिनों आपका होने वाला नहीं है।
''बता दें कि सभी राशियों का राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति और योगों के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए वास्तविक परिणाम भिन्न हो सकते हैं।''
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
