Basant Panchami ke Niyam: बसंत पर क्या करना चाहिए , क्या नॉन वेज खा सकते हैं, क्या बाल धो सकते हैं आदि की जानकारी
- Authored by: Srishti
- Updated Jan 23, 2026, 10:52 AM IST
Basant Panchami Par Kya Kare- Kya Na Kare (बसंत पंचमी के नियम): बसंत पंचमी के दिन पढ़ना चाहिए या नहीं। बसंत पंचमी के दिन बाल धो सकते हैं क्या। बसंत पंचमी के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। बसंत पंचमी से जुड़े इस तरह के सभी सवालों के जवाब यहां लिखित में मौजूद हैं। देखें Basant Panchami FAQs.
बसंत पंचमी के नियम (pc: pinterest)
Basant Panchami Par Kya Kare- Kya Na Kare: आज बसंत पंचमी है और इस त्योहार के लिए देशभर में लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लेकिन जब बात इस बसंत पंचमी से जुड़े नियमों की आती है तो हर कोई कंफ्यूज हो जाता है। इस दिन पढ़ना चाहिए या नहीं, बाल धोने चाहिए कि नहीं- इस तरह के सवाल लोगों को काफी ज्यादा परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, बसंत पंचमी के दिन क्या खाना है और क्या नहीं खाना है ये भी कंफ्यूजिंग है। ऐसे में आपको यहां से इस त्योहार से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। देखें बसंत पंचमी के नियम क्या हैं। Basant Panchami FAQs.
बसंत पंचमी पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल कौन से हैं
बसंत पंचमी के दिन पढ़ना चाहिए या नहीं?
हां, बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई करनी चाहिए। मां सरस्वती विद्या-बुद्धि और कला की देवी है और इस दिन पढ़ने से ज्ञान और एकाग्रता बढ़ती है। हालांकि, कुछ कॉपी-कलम माता के चरणों में भी रखने चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।
बसंत पंचमी के दिन बाल धो सकते हैं?
हां, आप बसंत पंचमी के दिन बाल धो सकते हैं, क्योंकि पारंपरिक मान्यताओं में इस दिन बाल न धोने का कोई विशेष निषेध नहीं है। बल्कि कुछ मान्यताओं के अनुसार तो इस दिन बाल धोना और साफ-ससुथरा रहना शुभ माना जाता है, खासकर जब देवी सरस्वती की पूजा की जा रही हो। वैसे तो महिलाएं अमावस्या, एकादशी, गुरुवार, शनिवार और मंगलवार के दिन बाल नहीं धोती हैं लेकिन इस बार की बसंत पंचमी शुक्रवार को हैं। इसलिए बाल धोया जा सकता है।
बसंत पंचमी के दिन बाल कटवाना चाहिए या नहीं?
बसंत पंचमी के दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये दिन देवी सरस्वती माता को समर्पित है और इस दिन बाल कटवाना अशुभ और ऊर्जा के असंतुलन का कारण माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में बाधाएं आ सकती हैं और कुछ मान्यताओं के अनुसार मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बाल या नाखून काटने से बचना चाहिए, और इसके बजाय विद्यारंभ, लेखन या संगीत का अभ्यास करना शुभ होता है।
बसंत पंचमी के दिन क्या खाना चाहिए?
बसंत पंचमी के दिन खाने पीने पर कोई रोक-टोक नहीं है। इस दिन आप कोई भी शुद्ध शाकाहारी खाना खआ सकते हैं। हां, माता को भोग लगाकर आप पीले फल, मिठाई और पकवान का सेवन भी कर सकते हैं।
बसंत पंचमी के दिन क्या नॉन वेज खा सकते हैं
बसंत पंचमी के दिन किसी भी तरह का मांसाहारी खाना नहीं खाना चाहिए। नॉनवेज खाने से मां सरस्वती नाराज हो जाती हैं और जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं। इसके अलावा आपको प्याज-लहसुन खाने से भी बचना है।
बसंत पंचमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
बसंत पंचमी पर विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना गया है। जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेन, पेंसिल और अध्ययन सामग्री दान करने से शिक्षा में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती हैं। पीले वस्त्र, पीली मिठाई या हल्दी का दान भी शुभ फल देता है।