Maa Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। मां बगलामुखी आठवी महाविद्या की देवी हैं। मां बगलामुखी की पूजा करने से साधक को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति की शक्ति मिलती है। मां बगलामुखी का एक नाम पीतांबरी भी है। मां बगलामुखी के मंदिर में यज्ञ और हवन करने से कोर्ट कचहरी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। वैसे तो मां बगलामुखी के अनेक मंदिर विराजमान हैं, लेकिन आज हम बात करने से जा रहे हैं। पांडवों द्वारा बनाए गए बगलामुखी मंदिर के बारे में । आइए जानते हैं इसक मंदिर के बारे में सारी जानकारी।
कहां है बगलामुखी मंदिर
मां बगलामुखी का ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। इस मंदिर की को महाभारत काल का माना जाता है। बगलामुखी माता के इस मंदिर में शत्रुनाशिनी यज्ञ किये जाते हैं। इस यज्ञ में लाल मिर्च की आहुति दी जाती है।
Untitled design
किसने की थी मंदिर की स्थापना
मां बगलामुखी के इस मंदिर की स्थापना द्वापर युग में पांडवों के द्वारा की गई थी। पांडवो ने अपने अज्ञातवास के दौरान इस मंदिर को एक ही रात में बना दिया था। सबसे पहले यहां पर अजुर्न और भीम ने युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए मां की उपासना की थी।
Untitled design (1)
